5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

Varanasi Nagar Nigam। Shiva Strotam by Nagar Nigam in Varanasi : नगर निगम पब्लिक अनाउंस सिस्टम के माध्यम से प्रतिदिन सुबह एक घंटे तक शिव स्त्रोत का प्रसारण कर रहा है।
2 min read
Google source verification
Varanasi news

Pc-Patrika

Shiva Stotram In Kashi: सावन के महीने में काशी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय माहौल बनाने को लेकर नगर निगम ने एक नई शुरुआत की है। नगर निगम पब्लिक अनाउंस सिस्टम के माध्यम से प्रतिदिन सुबह एक घंटे तक शिव स्त्रोत का प्रसारण कर रहा है। इसकी शुरुआत बुधवार से ही हो चुकी है और पूरे सावन के महीने तक इसका प्रसारण किया जाएगा। शिव की नगरी कही जाने वाली काशी में शिव भक्तों में उत्साह बनाने के लिए नगर निगम ने यह कवायद की है।

सुबह एक घंटे तक होगा प्रसारण

सावन के महीने में काशी पहुंचने वाले और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। शिव भक्तों में भक्तिमय माहौल बनाने के लिए बुधवार से शहर के 55 प्रमुख चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 6:30 तक शिव स्त्रोत का प्रसारण किया जाएगा। पूरे सावन महीने तक इसका प्रसारण किए जाने को लेकर फैसला लिया गया है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम की इस पहल से कांवड़ियों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई थी। इस बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी की पहल पर इसका फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बनारस में सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन को लेकर लाखों कवाड़िए पहुंचते हैं। ऐसे में पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा शिव स्त्रोत का प्रसारण किया जाना, उनमें दोगुना उत्साह भरेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी यह निर्णय केवल सुबह के समय के लिए लिया गया है। भविष्य में इसे सुबह और शाम दोनों समय प्रसारण किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

कावड़ियों के लिए विशेष कैम्प की व्यवस्था

संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि काशी धार्मिक और पौराणिक नगरी है और यहां आने वाले कांवड़ियों के लिए यह विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम काशी पहुंचने वाले कावड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग समय पर विशेष तरह की व्यवस्थाएं कर रहा है। कावड़ियों के रहने के लिए कैंप लगाए गए हैं। वहीं, महिला कावड़ियों के लिए भी अलग से कैंप में व्यवस्थाएं की गई है। इस कैंप में निशुल्क भोजन और पानी की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शहर के अलग अलग हिस्सों में मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग