20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Encounter in Varanasi : वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित लौटुबीर इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और खुद को क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बाताकर चांदी लूटने वाले आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है...
2 min read
Google source verification
Varanasi crime news

Pc-Patrika

Encounter With Silver Robbers in Varanasi: वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित लौटुबीर इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और खुद को क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बाताकर चांदी लूटने वाले आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में दो आरोपियों के दोनों पैरों में गोली लग गई है। वहीं, आरोपियों की गोली से वाराणसी एसओजी प्रभारी भी घायल हुए हैं। दोनों आरोपियों और एसओजी प्रभारी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मुखबिर की सूचना पर एक्टिव हुई टीम

पुलिस ने बताया है कि घायल दोनों आरोपी 16 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र में हुई 27 किलो से अधिक चांदी की लूट की वारदात में शामिल थे। उनके कब्जे से लूटी गई करीब चार किलो चांदी और नकदी भी बरामद की गई है। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अनजान त्रिपाठी ने बताया कि 16 जुलाई को चौक क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी के कर्मचारी से करीब 27 किलो 327 ग्राम चांदी लूट ली गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए चौक पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार रात सावन ड्यूटी समाप्त होने के बाद एसओजी प्रभारी गौरव कुमार और चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि लूटकांड में शामिल दो आरोपी लूट के माल के साथ लंका क्षेत्र के लौटुबीर के पास मौजूद हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि कार सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। इसी दौरान बदमाशों की एक गोली एसओजी प्रभारी गौरव कुमार के दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह भी घायल हो गए। वहीं, घायल दोनों बदमाशों और एसओजी प्रभारी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

क्या है मामला

घटनास्थल से पुलिस ने लूट की चार किलो चांदी, नकदी, असलहा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में आरोपियों से विस्तृत जानकारी ली जाएगी और इस बात की भी पुष्टि की जाएगी कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे। गौरतलब है कि 16 जुलाई की शाम सुड़िया स्थित हेमा ज्वेलर्स के कर्मचारी 27 किलो 327 ग्राम चांदी लेकर महालक्ष्मी ज्वेलर्स जा रहे थे। गोविंदपुरा मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उन्हें रोक लिया और चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में चौक थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग