28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saharanpur News: इकलौते भाई का शव मिलते ही सुलग उठा देवबंद, 17 साल के शिवा की हत्या पर हाईवे पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज!

Saharanpur News: सहारनपुर में 17 वर्षीय शिवा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाइवे जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
3 min read
Google source verification
Police lathi-charge

प्रदर्शनकारियों पर लाठी फटकारती पुलिस टीम ( फोटो स्रोत ( Gemini )

Saharanpur News: सहारनपुर के देवबंद में 17 वर्षीय किशोर शिवा की हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड को शिवा के ही तीन दोस्तों ने अंजाम दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों का गुस्सा फट पड़ा। गुस्साए परिजनों ने शव हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और सभी को फांसी की सजा के साथ-साथ पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की। काफी देर तक पुलिस-प्रशासन की टीम प्रदर्शनकारियों को समझाती रही लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सातवे आसमान पर था। इसी बीच तीखी नोक-झोक हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांज दी, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। बाद में किसी तरह अतिरिक्त फोर्स लगाकर हालात काबू किए गए।

शिवा का शव मिलते ही फूट पड़ा परिजनों का गुस्सा

शिवा को उसके ही तीन दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह गायब चल रहा था। परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। बाद में अगले दिन उसका शव गांधी कॉलोनी के पास खेत में पड़ा मिला। उस समय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। FIR दर्ज कर ली और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस को लगा कि मामला शांत हो गया लेकिन जैसे ही परिजनों को शव मिला। उन्होंने शव हाइवे पर रख दिया और जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार भी हाईवे पर पहुंच गए। कुछ ही देर में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद पुलिस टीम ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो झड़प हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस बीच कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया।

कई थानों का फोर्स तैनात

हालात की गंभीरता और लोगों के गुस्से को देखते हुए कई थानों का फोर्स देवबंद में तैनात किया गया। पुलिस को आशंका है कि दोबारा से जाम लगाया जा सकता है। इसी को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है। सूत्रों से खबर है कि अब अंतिम संस्कार तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच यह जाम और पथराव और पुलिस के लिए चुनौती बना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पाठक को खुद कमान संभालनी पड़ी।

ये है पूर मामला

शिवा हत्याकांड की यह घटना देवबंद कोतवाली क्षेत्र के शिक्षक नगर की है। सोमवार देर रात शिक्षक नगर कॉलोनी के पीछे स्थित खेत से 17 वर्षीय शिवा का शव पुलिस को मिला। शिवा दो दिन से लापता था। इसके शव पर चोट के निशान मिले तो परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शिवा के पिता जयप्रकाश ने पहले बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान परिजनों ने शिवा के एक दोस्त को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। परिवार वालों के अनुसार इसी युवक की निशानदेही पर शिवा का शव खेत से बरामद किया गया। अब परिवार वाले हाइवे जाम करके इन सभी को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे थे।

तो पुरानी रंजिश में की गई हत्या

इस पूरे हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस जांच में अभी तक यह तथ्य सामने आया है कि, शिवा और आरोपियों के बीच पहले दोस्ती थी लेकिन किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद एक बार फिर से तीनों के बीच हालात सामान्य हो गए थे। हालात भले ही सामान्य हो गए हो लेकिन इनके बीच खटास खत्म नहीं हुई थी। परिजनों का आरोप है कि, इसी पुरानी रंजिश में हत्यारोपी दोस्तों ने शिवा को बहाने से बुलाया और उसकी हत्या कर दी। शिवा मजदूरी करता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था।

तीन के खिलाफ रिपोर्ट, दो फरार

पुलिस ने शिवा के पिता की ओर से आई तहरीर के आधार पर तीन दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लेकिन दो की तलाश की जा रही है। दोनों अन्य आरोपी फरार हैं। एसएसपी अभिनंदन ने कहा है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाइवे जाम करने वाले और पुलिस टीम पर पथराव करने वालों की पहचान कराई जा रही है पहचान के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग