1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर: ‘बीबी पानी पिला दो’, तरस खाकर खोला दरवाजा, फिर दो घरों में महिलाओं को बेहोश कर लूटे जेवरात

Saharanpur Loot: बहुत गर्मी एक घंट पानी पिलवा दो, यह कहकर फेरी लगाने वाले महिलाओं ने घर का दरवाजा खुलवाया और फिर नशीला पदार्थ सूंघाकर महिला के गले और कान से सारे गहने लूट लिए।
3 min read
Google source verification
Saharanpur Crime

घटना का प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Gemini )

Saharanpur Crime: यूपी के सहारनपुर की इस वारदात को जानकर आप यहीं कहेंगे कि भाई अब तो भलाई का जमाना ही नही रहा! यहां पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन बेचने की बात कहकर फेरी लगा रही महिलाओं ने एक घर से पानी मांगा और फिर उसी घर की महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर जेवरात लूट लिए। इन्होंने एक ही समय में दो अलग-अलग घरों में इस वारदात को एक ही तरीके से अंजाम दिया। बाद में दोनों महिलाओं के होश में आने पर घटना का पता चला। पीड़ित परिवारों की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

ये है पूरा मामला

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ महिलाएं बर्तन और कपड़ों की गठरी के साथ गली मोहल्लों में फेरी करती हैं। अब इनसे सावधान रहने की जरूरत है। अगर ये महिलाएं आपसे पानी मांगे या फिर गेट खुलवाकर अंदर आने की बात कहें तो सतर्क हो जाएं और उनके झांसे में ना आएं।दरअसल सहारनपुर के बड़गांव कस्बे में इन्ही महिलाओं ने लूट की दो घटनाओं को एक ही समय पर अंजाम दे डाला। पानी पिलाने के बहाने इन महिलाओं ने दरवाजें खुलवाएं और जब घर की महिलाएं पानी लेने गई तो नशीला पदार्थ सूंघाकर उनके गहने लूट लिए। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात ये है कि इन्होंने इतने शातिर ढंग से लूट की इन घटनाओं को अंजाम दिया कि पड़ोसी तक को खबर नहीं होने दी।

पहला मामला: 'बीबी पानी तो पिलवा दीजिए, बहुत गर्मी है'

दोपहर के समय महिलाओं ने देखा कि एक घर के बाहर कोई हलचल नहीं है। यह घर बड़गांव कस्बा में रहने वाले शुभम का था। घर के बाहर बर्तन बेचने वाली दो महिलाओं ने आवाज लगाई। शुभम की पत्नी आयुषी ने जब बर्तन लेने से मना कर दिया, तो महिलाओं ने कहा-बीबी, पानी तो पिलवा दीजिए, बाहर बहुत गर्मी है। आयुषी जैसे ही रसोई से पानी का गिलास लेकर दरवाजे पर लौटीं, एक महिला ने उन्हें नशीला पदार्थ सूंघा दिया। आयुषी के अचेत होकर गिरते ही महिलाएं उनके गले और कानों के सोने-चांदी के गहने उतारकर फरार हो गईं।

दूसरा मामला: कुछ ही दूरी पर वही तरीका दोहराया

पहली घटना के कुछ ही देर बाद इन महिलाओं ने कस्बे के ही एक और घर पर निशाना साधा। यह दूसरा घर बड़गांव कस्बे के ही रहने वाले शिवकुमार का था। शिवकुमार की पत्नी रूबी घर पर थी। महिलाओं ने फिर वही हथकंडा अपनाते हुए गेट खुलवा लिया और जब रूबी पानी लेकर आई तो उसे भी नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया और सारे गहने लूट लिया। इस तरह इन महिलाओं ने एक ही समय पर बेखौफ ढंग से दो अलग-अलग घरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई। इन घटनाओं से साफ है कि अगर आपके गली मोहल्लें में भी इस तरह के कोई अंजान व्यक्ति या महिलाएं जो फेरी के बहाने घूमते हुए दिखाई दें तो उनके झांसे में ना आएं सावधान रहें।

सीसीटीवी कैमरे तलाश रही पुलिस

इस घटना के बाद दोनों महिलाओं के पतियों की ओर से पुलिस को घटना की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस अब इस मामले में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इन घटनाओं के बाद पुलिस सख्त हुई और अब फेरी लगाने वालों की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक इन महिलाओं के बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं लग पाई है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी नरेंद्र भड़ाना का कहना है कि सीसीटीवी से कुछ सुराग मिले हैं उन्ही के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग