1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Candle Factory Fire: मुरादाबाद में मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कई टीमें घंटों तक राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
2 min read
Google source verification
Moradabad Fire

मुरादाबाद की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग (ANI Photo)

Moradabad Fire News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार तड़के मोमबत्ती की फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गई। ऊंची लपटों के साथ घना धुआं उठने लगा। आग की तपिश आसपास के मकानों तक पहुंची तो लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास का इलाका खाली करा दिया। आग की भयावहता को देखते हुए जिले के अलावा रामपुर और संभल से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। देर तक राहत और बचाव अभियान जारी रहा।

पड़ोसी मकान तक पहुंचीं लपटें

मामला सागर सराय की कुटिया वाली गली में शिव मंदिर के पास का है। यहां बुध बाजार निवासी अभिषेक अग्रवाल की मोम की फैक्ट्री है। शनिवार तड़के फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि इसकी लपटें पड़ोसी सागर सक्सेना के मकान तक पहुंच गईं। आग फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग लगने के बाद लोगों ने घरों में रखे गैस सिलिंडर भी बाहर निकाल लिए।

700 मीटर दूर से पहुंचाया गया पानी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद के अलावा रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर और बरेली से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। जिस स्थान पर फैक्ट्री स्थित है, वहां तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा है। इसी कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर ले जाना संभव नहीं हो सका। दमकलकर्मियों ने इंटर कॉलेज परिसर में गाड़ियां खड़ी कर करीब 700 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई और उसी के जरिए फैक्ट्री तक पानी पहुंचाया।

3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस और दमकल कर्मियों से जानकारी ली। आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि भीड़ को आग के नजदीक जाने से रोका जा सके और राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया। इसके बाद भी गोदाम के भीतर सुलग रही सामग्री को पूरी तरह ठंडा करने के लिए दमकल कर्मी काफी देर तक कूलिंग करते रहे। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग