15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले पत्नी और दो बच्चों को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया! बलरामपुर में खौफनाक वारदात से हड़कंप

UP Crime News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहले पत्नी और दोनों बच्चों पर गोली चलाई गई, उसके बाद बजरंग गिरी ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने मौके से दो कट्टे और कई खोखे बरामद हुए हैं।
2 min read
Google source verification
raipur News, chhattisgarh news

प्रतीकात्मक तस्वीर

Balrampur Crime News: बलरामपुर जिले में शुक्रवार शाम एक भयानक घटना घटी। कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों में 28 साल के बजरंग गिरी, उनकी 25 साल की पत्नी कोमल, तीन साल की बेटी श्रद्धा और दस महीने का बेटा जयदीप शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने चारों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हंसते-खेलते परिवार का खूनी अंत!

शाम करीब साढ़े छह बजे की बात है। घर के अंदर चारों खून से लथपथ पड़े मिले। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। घटनास्थल को सील कर घंटों तक सबूत जुटाए गए।

घर के अंदर पड़े मिले शव

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहले पत्नी और दोनों बच्चों पर गोली चलाई गई, उसके बाद बजरंग गिरी ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने मौके से दो कट्टे और कई खोखे बरामद हुए हैं। मृतक के भाई राम कुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। सूचना मिलने पर वे पहुंचे तो चारों के शव घर के अंदर पड़े मिले। उन्होंने कहा कि चारों को कट्टे से गोली मारी गई है, लेकिन वजह की कोई जानकारी उन्हें नहीं है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और बाकी सबूतों के आधार पर ही असली वजह सामने आएगी। पुलिस मोबाइल फोन, पारिवारिक रिश्ते, आर्थिक हालत और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। देर रात तक जांच जारी रही। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। यह घटना पूरे जिले में सनसनी बन गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सही कारण पता चल सके।