5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कांवड़ यात्रा के दौरान बरतें सावधानी!’ दारुल उलूम देवबंद ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए दारुल उलूम देवबंद ने छात्रों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी काम से बाहर जाना भी पड़े, तो स्थानीय प्रशासन और पुलिस के नियमों का पूरी तरह पालन करें।
2 min read
Google source verification
Darul Uloom

इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद (Photo ANI)

Darul Uloom Deoband Advisory Kanwar Yatra: सहारनपुर के प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अपने छात्रों के लिए एक खास एडवाइजरी जारी की है। संस्था ने अपने सभी छात्रों को कांवड़ यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने, शांति बनाए रखने और अनावश्यक रूप से बाहर घूमने से बचने की सलाह दी है।

'भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों से दूर रहें'

कांवड़ यात्रा के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सड़कों और प्रमुख मार्गों पर शिवभक्तों की भारी भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए दारुल उलूम प्रबंधन ने छात्रों से कहा है कि वे यात्रा के दौरान संयम और अनुशासन का परिचय दें। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी जरूरी काम के कैंपस से बाहर न निकलें और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में जाने से परहेज करें।

छात्रों को दिए खास निर्देश

दारुल उलूम के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस एडवाइजरी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि छात्र ऐसे किसी भी स्थिति या स्थान से दूर रहें जहां किसी तरह के विवाद या गलतफहमी की गुंजाइश हो। अगर किसी काम से बाहर जाना भी पड़े, तो स्थानीय प्रशासन और पुलिस के नियमों का पूरी तरह पालन करें।

सद्भाव और शांति बनाए रखें!

इसके साथ ही, दारुल उलूम ने छात्रों को यह भी हिदायत दी है कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत जिम्मेदारी से करें। किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ संदेश या असत्यापित वीडियो को बिना जांचे-परखे शेयर न करें। संस्थान का मानना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई गलत जानकारी अक्सर माहौल खराब करने का काम करती है, इसलिए छात्रों को इससे पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

कांवड़ यात्रा के दैरान सुरक्षा के खास इंतजाम

कांवड़ यात्रा के दौरान पश्चिमी यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। देवबंद प्रशासन और पुलिस भी इस दौरान मुस्तैद रहती है। ऐसे में दारुल उलूम द्वारा जारी इस एडवाइजरी को स्थानीय प्रशासन ने भी एक सकारात्मक कदम माना है। संस्था की ओर से कहा गया है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सबकी साझी जिम्मेदारी है और दारुल उलूम के छात्र हमेशा की तरह इस बार भी अनुशासित आचरण का उदाहरण पेश करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग