सहारनपुर

कोठारी पश्चिम यूपी के तीन दिवसीय प्रवास पर, ‘स्त्री: देह से आगे’ विषय पर करेंगे चर्चा

Patrika Editor: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे।
less than 1 minute read
gulab-kothari-patrika-editor-in-chief
पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी - फोटो पत्रिका नेटवर्क

Patrika Latest News: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, उनका यह दौरा 25 सितंबर तक चलेगा। इस दौरे में वह सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ में विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं, छात्राओं, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

दारुल उलूम देवबंद में भी छात्राओं से होगा संवाद

यूपी प्रवास के दौरान ‘स्त्री : देह से आगे’ विषय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में कोठारी महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए उनके सवालों और जिज्ञासाओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रमों में विभिन्न धर्म, जाति और वर्ग की महिलाओं की सहभागिता रहेगी। खास बात यह है कि वह विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद में भी छात्राओं और महिलाओं से संवाद करेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी ‘स्त्री : देह से आगे’ विषय पर विमर्श होगा।

प्रधान संपादक के दिवसीय प्रवास के दौरान बिजनेसमैन, किसान, डॉक्टर, समाजसेवी, छात्राएं, शिक्षाविद और गृहिणियां भी संवाद कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के अनुभवों और सवालों के माध्यम से स्त्री जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस प्रवास के जरिए वह महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन से जुड़े मुद्दों पर सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रमों में महिलाओं की भूमिका, उनके अनुभव और बदलते सामाजिक परिवेश में उनकी चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा।

Updated on:
22 Sept 2026 09:23 pm
Published on:
22 Sept 2026 09:20 pm
Also Read
View All
पहली बार सहारनपुर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, रविदास मंदिर में पूजा के बाद बोले, 2027 में फिर भारी बहुमत से आएगी भाजपा सरकार

मुजफ्फरनगर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं से बोले- 2027 में फिर कमल खिलाना है, जीत के लिए जुटने का दिया संदेश

पश्चिमी यूपी में बीजेपी का चुनावी बिगुल: मेरठ में योगी बोले, सपा को सनातन से बैर; नितिन नवीन ने कहा, पहले दंगे अब कानून का राज

‘वे डरे हुए हैं, उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया’, नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर MP इमरान मसूद का बयान

Huda Jariwala News: बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुदा जरीवाला से मिलने पहुंचे जूनेद, सहारनपुर में फिर गरमाया मामला