
सहारनपुर. वीकेंड पर मसूरी या देहरादून जाने वालाें के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब दिल्ली-देहरादून हाईवे पर माेहंड क्षेत्र में लगने वाले जाम में नहीं फंसना हाेगा। बिहारीगढ़ से डाट मंदिर के बीच रास्ते में हर दिन लगने वाले जाम से जनता काे निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश आैर उत्तराखंड के पुलिस के अफसराें ने मिलकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत हंड क्षेत्र में सहारनपुर रेंज आैर गढ़वाल रेंज के अफसराें ने मिटिंग की। इस दौरान जाम लगने के मुख्य कारणाें काे चिन्हित कर उनमें सुधार का प्लान तैयार किया। यह मीटिंग सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार के प्रस्ताव पर बुलाई गई थी। इस मीटिंग में मुख्य रूप से डीआईजी सहारनपुर रेंज केएस ईमैनुअल, डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्याेति, एसएसपी नवाेदिता कुकरेती के अलावा बेहट एसडीएम युवरात सिंह समेत एसपी देहात विदासागर मिश्र, एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर, सीआे आरके सिंह, टीएसआई तेज प्रताप सिंह माैजूद रहे। करीब तीन घंटे तक चली इस मिटिंग में मुख्य रूप से जाम के कारणाें पर चर्चा हुई। दूसरे चरण में इन कारणाें के निवारण के लिए प्लान बनाया गया। इस दाैरान मुख्य रूप से डाट मंदिर पर यूपी पुलिस की चाैकी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ यह भी तय किया गया कि यहां 24 घंटे यूपी पुलिस तैनात रहेगी।
यह भी पढ़ेंः BJP सांसद हुकुम सिंह की बेटी उप चुनाव में हारी तो करा दिया बर्खास्त: निलंबित अपर आयुक्त
ये लिए गए हैं निर्णय
डाट मंदिर पर यूपी पुलिस की चाैकी बनाई जाएगी। बिहारीगढ़ आैर डाट मंदिर के बीच स्टील के पुल पर भी पुलिस तैनात रहेगी। डाट मंदिर के पास सेल्यूलर नेटवर्क के लिए टॉवर लगवाया जाएगा। पहाड़ी रास्ते में बिहारीगढ़ से देहरादून तक उत्तर प्रदेश आैर उत्तराखंड पुलिस के बीच संवाद के लिए विशेष वायरलैस चैनल बनाया जाएगा।
सहारनपुर में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस का हुआ ये हाल
एसएसपी बाेले जल्द जाम से मिलेगी निजात
एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार के मुताबिक मीटिंग के बाद डीआईजी सहारनपुर की आेर से निर्देश मिले हैं। उन निर्देशाें पर अमल शुरूकर दिया गया है। जल्द ही बिहारीगढ़ से देहरादून तक लगने वाले जाम से लाेगाें काे निजात दिलाई जाएगी। शुक्रवार से डाट मंदिर पर चाैकी स्थापित कर दी जाएगी।