सहारनपुर

ईरान-इजराइल तनाव पर इमरान मसूद बोले- एक व्यक्ति की सनक की कीमत पूरी दुनिया भुगत रही

Iran Israel conflict: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात पर Imran Masood ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि युद्ध कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं होता और इसकी कीमत हमेशा आम लोगों को चुकानी पड़ती है।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
Imran Masood (Photo: IANS/Qamar Sibtain)

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आज दुनिया जिस तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है, वह एक व्यक्ति की सनक का परिणाम है। उन्होंने बिना नाम लिए इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीतियों की वजह से पूरा विश्व युद्ध की आग में झोंक दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Kanpur News:‘समुद्र का सुपर हथियार’, 1 मिनट में 120 गोले दागकर दुश्मन के ड्रोन-मिसाइल करेगा तबाह

‘ईरान अपने बचाव में दे रहा जवाब’

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आगे कहा कि ईरान जो भी कदम उठा रहा है, वह अपने बचाव में उठा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में बड़ी संख्या में मासूम लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू की कार्रवाई में कई निर्दोष लोगों की मौत हुई है और अब ईरान की ओर से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

नागरिकों की मौत पर जताई चिंता

हालांकि मसूद ने यह भी कहा कि किसी भी देश में आम नागरिकों की मौत होना दुखद है। उन्होंने कहा कि इजराइल में भी लोगों की जान जा रही है, जो किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता। लेकिन उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इस संघर्ष की शुरुआत किसने की, यह भी दुनिया को समझना चाहिए।

कूटनीतिक प्रयासों से हल निकालने की अपील

कांग्रेस सांसद ने कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता। इससे केवल तबाही और मानवीय संकट बढ़ता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि हालात को काबू में करने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए जाएं और युद्ध की स्थिति को टालने की कोशिश हो।

Updated on:
14 Mar 2026 01:33 pm
Published on:
14 Mar 2026 01:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर