सहारनपुर

सहारनपुर क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की सैफई सड़क हाद्से में मौत

Highlights अपने दो बेटों, ससुर और पत्नी के भाई के साथ जा रहे इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की कार सैफई के पास डिवाइडर से टकराई गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2020, 5:00 PM IST
polce.jpg
police

सहारनपुर. पुलिस इंस्पेक्टर ( Police inspector ) समरजीत सिंह की शुक्रवार को सैफई में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे और इन दिनों सहारनपुर क्राइम ब्रांच में तैनात थे। सहारनपुर में वह रामपुर थाना प्रभारी भी रह चुके हैं।

शुक्रवार को वह अपने दो बेटों ससुर और पत्नी के भाई के साथ कर से जा रहे थे। अपने पारिवारिक कार्यों के लिए उन्होंने पां दिन का अवकाश लिया था। शुक्रवार सुबह उनकी कार सैफई में डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में इंस्पेक्टर समरजीत और उनके ससुर की मौत हो गई जबकि दोनों बेटे और पत्नी के भाई गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इंस्पेक्टर की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना दुखद है इंस्पेक्टर के परिवार के अन्य सदस्यों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। समरजीत पुलिस महकमें हाेने के साथ साथ साहित्य से जुड़े हुए थे। उन्हे लेखन के साथ-साथ पढ़ने का भी शाैंक था। यही कारण था कि वह आमजन में काफी प्रिय थे। उनकी माैत की खबर जैसे ही सहारनपुर पहुंची ताे महकमे के साथ-साथ अन्य लाेगाें ने भी दुख व्यक्त किया।

समरजीत मूल रूप से गाेरखपुर के रहने वाले थे। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि उनके सहारनपुर में रह रहे परिजनों काे भी सैफई के लिए भिजवाया गया है।

Updated on:
5 Jun 2020, 5:00 PM IST
Published on: