
सहारनपुर। कैराना उप चुनाव में भाजपा की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। विपक्षियाें के एकजुट हाेने के बाद अब सहारनपुर पुलिस ने भाजपा के लिए कैराना उप चुनाव के प्रचार में उतरी राज्यसभा सांसद कांता कर्दम के खिलाफ आचांर संहिता के उल्लघंन के आराेपाें में मामला दर्ज किया है। नकुड़ पुलिस ने राज्य सांसद के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
यह खबर भी पढ़ें
कैराना और नूरपुर उपचुनाव के लिए थमा चुनाव प्रचार, 28 मई को मतदानhttps://www.patrika.com/muzaffarnagar-news/election-campaign-stopped-for-kairana-and-noorpur-byelection-1-2859454/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social
ये हैं आराेप
राज्यसभा सांसद कांता कर्दम पर सावर्जनिक स्थल पर धार्मिक भावनाआें काे भड़काने का प्रयास करते हुए जाति आैर धर्म के आधार पर वाेट मांगने के आराेप लगे हैं। हम आपकाे बता दें कि नकुड़ के अम्बेहटा पीर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा थी। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने से पहले राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने जातिगत आैर धार्मिक भावनाआें काे भड़काने का प्रयास करते हुए धर्म के आधार पर वाेट मांगे। आराेप है कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लघन हैं आैर इसी आराेप में नकुड़ थाना पुलिस ने राज्य सभा सांसद कांता कर्दम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें
देवबंदी उलेमा के बयान पर भड़का हिंदुवादी संगठन, बोला- मौलाना के ट्रस्ट में होता ये बड़ा खेल, पीएम...https://www.patrika.com/saharanpur-news/bajarang-dal-comment-on-statement-of-deoband-ulema-against-bjp-2-2858696/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social
सांसद के खिलाफ इनकी तहरीर पर दर्ज हुई रिपाेर्ट
दरअसल आदर्श आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयाेग की आेर से सभी चुनावी सभा आैर कार्यक्रमाें की निगरानी की जाती है। इस दाैरान वीडियाे रिकार्डिंग भी जाती है। इस टीम काे वीडियाेग्राफी निगरानी टीम कहते हैं। इस टीम ने एसडीएन नकुड़ काे अपनी रिपाेर्ट साैंपी आैर इसी रिपाेर्ट के आधार पर नकुड़ एसडीएम युगराज सिंह ने फ्लाईंग मजिस्ट्रेट कल्याण सिंह राणा काे निर्देश दिए कि इस मामले में पुलिस रिपाेर्ट दर्ज कराया जाना जरूरी है। इन निर्देशाें के बाद फ्लाईंग मजिस्ट्रेट कल्याण सिंह की आैर नकुड़ थाना पुलिस काे तहरीर दी गई। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
यह भी पढ़ें
दो युवकों ने एक महिला के साथ जो किया वह पूरा माजरा CCTV कैमरे में दो गया कैद, आप भी देखें वीडियोhttps://www.patrika.com/muzaffarnagar-news/chain-snatcher-looted-a-chain-to-an-old-women-in-muzaffarnagar-1-2856896/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social
सांसद पर एनसीआर में हैं यह धाराएं
पुलिस ने राज्य सभा सांसद कांता कर्दम के खिलाफ धारा 171 च के तहत एनसीआर दर्ज की है। अब इन आराेपाें की पुलिस जांच करेगी आैर जांय के बाद यह तय हाेगा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हाेगा या फिर एनसीआर काे खारिज किया जाएगा। काेतवाली नकुड़ से मिली जानकारी के मुताबिक धारा 171 च के तहत सार्वजनिक स्थल पर धार्मिक भावनाआें के आधार पर वाेट मांगने के आराेप बनते हैं।