सहारनपुर

Motivational: खेल दिवस पर आज लेडी आईपीएस अपर्णा कुमार को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

खबर की खास बातें सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार की पत्नी अपर्णा कुमार को आज दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित दुनिया के साताें माहाद्वीपाें की चाेटियाें पर तिरंगा लहराने वाली पहली भारतीय महिला पुलिस अधिकारी हैं अपर्णा  

2 min read
ips aparna kumar

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कैडर की लेडी आईपीएस अपर्णा कुमार का चयन तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड के लिए हुआ है। अपर्णा सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार की पत्नी है। गुरुवार आज देश के राष्ट्रपति उन्हे खेल दिवस के अवसर यह सम्मान देकर सम्मानित करेंगे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपर्णा को यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में राषट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों दिया जाएग। सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार की पत्नी अपर्णा कुमार 2002 बैच की आईपीएस हैं। वर्तमान में वह आइटीबीपी देहरादून में डीआईजी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। एडवेंचर के लिए अपर्णा को जाना जाता है।

अपर्णा सभी सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियाें पर भारतीय तिरंगा फहराने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं। हाल ही में उन्हाेंने उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अलास्का की सर्वाेच्च चाेटी माउंट डेनाली पर तिरंता फहराया था। 21 मई 2016 को उन्होंने विश्व के एशिया महाद्वीप और दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट के नॉर्थ फेस पर भारत का तिरंगा लहराया था। IPS अपर्णा कुमार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।

वर्ष 2014 में उन्हाेंने किलमंजारो, ऑस्ट्रेलिया और महासागरीय क्षेत्रों के सबसे ऊंचे पर्वत शिखरों तक अपने कदमों को बढ़ाया। 14 जनवरी 2015 को दक्षिण अमेरिका के महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एल्बर पर तिरंगा फहराया। 2016 को अर्टाकटिका महादीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर विंसन मैसिफ और 25 सितंबर 2017 को उन्होंने विश्व के आठवें सबसे ऊंचे पर्वत शिखर मनासू जिसकी ऊंचाई 8163 मीटर है, को भी फतह कर दिया था।

यूपी सीएम ने भी दी बधाई

आईपीएस अपर्णा कुमार को मिलने जा रहे इस सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके बधाई दी है। सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी आईपीएस अपर्णा कुमार को तेजनिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए चुना गया है और आज राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
29 Aug 2019 06:27 pm
Published on:
29 Aug 2019 12:08 pm
Also Read
View All