
सहारनपुर। संसद में बैठने का सपना देख रहे संसद की प्रथम लाेकसभा सीट पर दावा ठाेकने वाले 9 प्रत्याशी ऐसे निकले हैं जो ठीक से आवेदन पत्र तक नहीं भर पाए। इस बात का खुलासा मंगलवार को स्क्रूटनी के दौरान हो गया। दरअसल लोक सभा की प्रथम विधानसभा सीट सहारनपुर के लिए कुल 20 लोगों ने नामांकन किया था। जब स्क्रुटनी में इनके नामांकन पत्रों की जांच की गई ताे 9 नामांकन ऐसे पाए गए जो ठीक तरीके से नहीं भरे गए थे और इनमें त्रुटियां थी। इस आधार पर प्रशासन ने 20 में से 9 नामांकन रद्द कर दिए हैं। अब मैदान में सिर्फ 11 उम्मीदवार ही बचे हैं।
अब ये उम्मीदवार हैं मैदान में
इंडियन नेशनल कांग्रेस से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद
भारतीय जनता पार्टी से राघव लखन पाल शर्मा
बहुजन समाज पार्टी से हाजी फजलुर्रहमान
आपकी अपनी पार्टी से पवन कुमार
हिंदुस्थान निर्माण दल से बृजपाल सिंह
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से मोहम्मद उवैश
आम आदमी पार्टी से योगेश दहिया
इंकलाब विकास दल से रविंद्र कुमार
अमर बहादुर निर्दलीय
इंदु देवी निर्दलीय
शबनम निर्दलीय