सहारनपुर

Chunav: 5 अप्रैल काे प्रधानमंत्री करेंगे जनसभा, तैयारियाें की तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

पांच अप्रैल काे सहारनपुर के नानाैता में सभा करेंगे पीएम भारतीय जनता पार्टी ने झाेंकी पूरी ताकत यूपी में संसद की प्रथम लाेकसभा सीट है सहारनपुर
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2019, 9:39 PM IST
saharanpur news
raily

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 में भाजपा सहारनपुर सीट पर काेई कसर नहीं छाेड़ना चाहती। 24 मार्च काे सहारनपुर से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश शाकम्भरी सिद्धपीठ से किया था और अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पांच अप्रैल काे सहारनपुर के नानाैता में जनसभा करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस जनसभा काे पहले दिल्ली राेड स्थित कॉसमॉस कालाेनी में कराए जाने की तैयारियां चल रही थी लेकिन अब समय बेहक कम हाेने की वजह से यह जनसभा (रैली) नानाैता में हाेगी। दरअसल यहां से प्रधानमंत्री एक ही जनसभा से दाे-दाे लाेकसभा सीट कैरना और सहारनपुर काे कवर करेंगे। नानाैता सहारनपुर का हिस्सा है लेकिन यह कैराना लाेकसभा सीट में आता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी अब नानाता में जनसभा करेंगे।

एनएसजी ने डाला डेरा

नानाैता में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए एंटी फायर शीट से विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। इसकी निगरानी खुद एनएसजी की टीम कर रही है। यहां जेसीबी और क्रेन की मदद से पंडाल काे तैयार किया जा रहा है। इसकी तस्वीरे हम आपकाे दिखा रहे हैं इस खबर के साथ वीडियाे में आप देख सकते हैं किस तरह से नानाैता में एनएसजी टीम की देखरेख में पंडाल तैयार किया जा रहा है।

Published on: