सहारनपुर

राष्ट्रपिता के पुतले पर गोली चलाने पर भड़के देवबंदी उलेमा ने मोदी सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो-

मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा- हिन्दू महासभा पर बैन लगाए सरकार
less than 1 minute read
Jan 31, 2019
deoband
राष्ट्रपिता के पुतले पर गोली चलाने पर भड़के देवबंदी उलेमा ने मोदी सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो-

देवबंद. हिन्दू महासभा द्वारा महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाना आैर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाकर उनके हत्यारे के लिए अमर रहे के नारे लगाने पर देवबंदी उलेमाओं ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एेसी संस्था पर बैन लगना चाहिए आैर इसके कार्यालय को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

देवबंद आलिम मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि अलीगढ़ में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक पुतला बनाकर उनके साथ जो घिनौनी हरकत की गर्इ है। उस पर गोलियां चलाते हुए मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाना निंदनीय है। महात्मा गांधी के कातिल के अमर रहे के नारे लगाना और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत करना गलत है। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा के लोग सबसे बड़े दहशतगर्द हैं, जो देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर गोली चला रहे हैं और गोडसे के नारे लगा रहे हैं कि वह अमर रहे। मैं सरकार से यह मांग करता हूं फौरी तौर पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। साथ ही एेसे तमाम लोगों की निशानदेही करके इनको जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए। इन पर सख्त कार्रवाई करते हुए इनके तमाम कार्यालय बंद किए जाएं।

Published on:
31 Jan 2019 04:14 pm
Also Read
View All
पश्चिमी यूपी में बीजेपी का चुनावी बिगुल: 25 बुलडोजर, 5 क्विंटल फूल और क्रेन से माला, मेरठ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का ग्रैंड वेलकम

‘वे डरे हुए हैं, उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया’, नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर MP इमरान मसूद का बयान

Huda Jariwala News: बुलडोजर कार्रवाई के बाद हुदा जरीवाला से मिलने पहुंचे जूनेद, सहारनपुर में फिर गरमाया मामला

UP Crime: सहारनपुर में युवती से मिलने गए युवक की पिटाई का आरोप, 5 लाख लेकर छोड़ने की बात

Saharanpur News: सहारनपुर मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा दखल, यूपी सरकार से मांगा जवाब, जुर्माने की वसूली पर रोक