सहारनपुर

ताे मायावती के इस भाषण पर मांगी चुनाव आयाेग ने रिपाेर्ट, आप भी देखिए भाषण का वीडियाे

- पूर्व मुख्यमंत्री मांग रही है मुस्लिमाें से वाेट - वेस्ट की सीटाे पर बता रही हैं मुस्लिम आकड़ा - चुनाव आयाेग ने सहारनपुर से प्रशासन से मांगी रिपाेर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2019, 9:14 PM IST
Mayawati
मायावती

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 के प्रथम चरण के चुनाव में सहारनपुर लाेकसभा सीट से मैदान में उतरे गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजुर्लरहमान के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव समेत आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने देवबंद में रैली की। इस दाैरान मायावती के सबंधाेन का चुनाव आयाेग ने संज्ञान ले लिया है। चुनाव आयाेग ने स्थानी प्रशासन से (जिला निर्वाचन अधिकारी) से रैली में हुए पूर्व मुख्यमंत्री के संबाेधन की रिपाेर्ट मांग ली है।

ऐसे में आपके जहन में भी यह सवाल आ रहा हाेगा कि आखिर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ऐसा क्या कह दिया कि चुनाव आयाेग काे संज्ञान लेना पड़ा। इस समाचार के साथ हम आपकाे जाे वीडियाे दिखा रहे हैं उसमें आप देख सकते हैं सुन सकते हैं कि आखिर मायावती ने किस तरह से धार्मिक अपील की है। उन्हाेंने मुस्लिम समाज के लाेगाें से वाेट मांगी है और कहा है किसी भी तरह की भावना में नहीं बहना है। यह याद रखना हाेगा कि यदि भाजपा काे हराना चाहते हाें ताे मुस्लिम समाज के लाेगाें कांग्रेस काे वाेट नहीं करना अपनी सारी वाेट गठबंधन काे करना।

Updated on:
7 Apr 2019, 9:14 PM IST
Published on: