सोनम गुप्ता बेवफा है कि बाद अब भारतीय नोट पर इस लड़की के नाम से लिखा संदेश वायरल हो रहा है।
सहारनपुर। नोटों पर बेवफा गर्ल सोनम गुप्ता की चर्चों के बाद अब एक और लड़की की वफा के किस्से भी नोट पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, लड़की की वफा की गवाही देता ₹20 का नोट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस नोट पर लड़की ने एक संदेश लिखा है जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
क्या लिखा है नोट पर
वायरल हो रहे इस ₹20 के नोट पर लड़की ने अपने प्रेमी के नाम सन्देश लिखा है। जिसमें उसने अपनी शादी के बारे में लिखा है और कहा है कि 26 अप्रैल को मेरी शादी है और शादी से पहले मुझे भगा कर ले जाओ। वहीं अब सोनम बेवफा है लिखे नोटों के बाद यह नोट भी खूब वायरल हो रहा है लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी देखें: इन सेंटरों में होता था ऐसा काम कि पहुंची पुलिस तो मच गया हड़कंप
सोनम गुप्ता की तरह अब हर कोई इस लड़की के बारे में जानना चाहता है। लोग इस फोटो पर अलग-अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि यह केवल एक नाटक है जबकि कई लोगों का कहना है कि लड़की की शादी नहीं होनी चाहिए और उसे उसका प्यार मिल जाना चाहिए।
कुछ समय पहले सोनम गुप्ता के थे चर्चे
बता दें कि दो साल पहले भारतीय एंव विदेशी नोटों पर सोनम गुप्ता बेवफा है लिखा हुआ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इतना ही नहीं, कई रेस्त्रां में तो सोनम गुप्ता के नाम की लड़कियों के लिए कई तरह के ऑफर भी रखे गए थे। वहीं अब इस लड़की के नाम से ₹20 के नोट पर लिखा संदेश भी जमकर वायरल हो रहा है।