सहारनपुर

मुफ्ती अहमद ने कहा, आजम खां ने किया ऐसा काम तो इस्लाम से हो जाएंगे खारिज

पिछले साल भाजपा में शामिल हुए बुक्कल नवाब के बाद अब आजम खां को भी इस्लाम से खारिज करने की बात मुफ्ती अहमत ने कही।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 12:50 PM IST
आजम खान के बयान पर बवाल, देखिए ख़ास वीडियो
Jaya Attack on Azam khans statement

सहारनपुर/देवबन्द। बीजेपी के एमएलसी बुक्कल नवाब द्वारा हनुमानमंदिर में पूजा करने व 20 किलो का घंटा चढ़ाने पर देवबंदी उलेमाओ ने नाराजगी जाहिर की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और की पूजा करना नाजायज है और अगर बुक्कल नवाब ने ऐसा किया है तो वह इस्लाम से खारिज हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बुक्कल नवाब को सलाह दी कि वह अल्लाह से तौबा कर कलमा पढ़ें।

इस पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता आजम खां ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि बुक्कल नवाब को इस्लाम से खारिज करने वाले कौन होते हैं धर्म के ठेकेदार। वहीं आजम खां के इस ब्यान पर पलटवार करते हुए अब देवबंद के मुफ्ति अहमद ने कहा है कि इस्लाम धर्म में किसी भी मुस्लिम को दूसरे मजहब की पूजा करने की इजाजत नहीं है और अगर आजम खान भी पूजा करेंगे तो वह भी इस्लाम से खारिज हो जाएंगे।

बता दें कि बीते साल ही बुक्कल नवाब ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं पार्टी ने ने उन्हें एमएलसी बनाया है। जिसके बाद बुक्कल नवाब लखनऊ के हजरतगंज स्थित मशहूर हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में तांबे का 20 किलो का घंटा भी दान किया।

जिसके बाद देवबंदी उलेमाओं ने इससे नाराजगी जाहिर करते हुए बुक्कल नवाब को अल्लाह से तौबा कर कलमा पढ़ने की सलाह दी। जिसपर आजम खां ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्म के ठेकेदार कौन होते हैं बुक्कल नवाब को इस्लाम से खारिज करने वाले।

Published on: