
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर. भीम आर्मी चीफ ( Bhim Army chief ) व आजाद समाज पार्टी के मुखिया एडवोकेट चंद्रशेखर ने मुरादनगर की घटना पर दुख जताते हुए मांग की है कि सरकार मृतक आश्रितों काे 25-25 लाख रुपये और घायलों काे उपचार के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायदा दे।
ट्वीट करके उन्हाेंने इस दुर्घटना पर भाजपा सरकार काे भी घेरने की काेशिश की। अपने ट्वीट ( tweet ) में चंद्रशेखर ने लिखा है कि मुरादनगर में हुआ श्मशान घाट हादसा याेगी सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की पाेल खाेल रहा है। सरकार काे सभी दाेषियों के खिलाफ एनएसए ( NSA ) की कार्रवाई करनी चाहिए।
साेमवार काे वह अपने छुटमलपुर स्थित आवास पर माैजूद थे। पत्रिका के साथ बातचीत में उन्हाेंने मुरादनगर हादसे काे बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही। उन्हाेंने यह भी कहा कि सरकार काे चाहिए कि मृतकाें के परिवारों में से एक-एक व्यक्ति काे सरकारी नाैकरी भी दी जाए।