सहारनपुर

विधिवत संपन्न हुआ होलिका पूजन, लोगों ने जमकर मनाया जश्न

रंगों और मिष्ठान समेत होली को लेकर जमकर हुई खरीदारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2020, 6:41 PM IST
holika.png

देवबंद. रंगों और उल्लास के पर्व होली को लेकर शहर और देहात क्षेत्र में सोमवार को विधिवत होलिका पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। इस मौके पर सोमवार को देवबंद के मित्तरसेन चौक, हलवाई हट्टा, सर्राफा बाजार, मेन बाजार, मीना बाजार, अनाज मंडी, भायला रोड, नेचलगढ़ और एमबीडी चौक समेत अनेकों स्थानों पर होलिका पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी जगह-जगह होलिका पूजन हुआ। रात में होलिका दहन किया किया गया। उधर, शहर के बाजारों में लोगों ने रंगों और मिष्ठान समेत होली को लेकर जमकर खरीदारी की। बाजार में रंग बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि इस बार रंगों की जमकर बिक्री हुई है। पिचकारियों और मुखौटे बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। रात में विभिन्न स्थानों पर डीजे और ढोल की थाप पर जमकर नृत्य करते हुए होली का हुड़दंग मचाते हुए जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया। उधर, प्रशासन सतर्क रहा और चौक-चौराहों पर हर जगह पुलिस की तैनाती रही।

Published on: