सहारनपुर

जुमे की नमाज और महाभिषेक के लिए इस जिले में लगाया गया था फाेर्स, अब भारत बंद वाली चेतावनी से निपटने तैयारी

Highlights जुमे को थी महाशिवरात्रि, संगीनों के साये में हुई नमाज व आरती शिवालयों और मस्जिदों की सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस बल
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2020, 8:08 AM IST
sre.jpg
police

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को महाशिव रात्रि और जुमे की नमाज एक साथ हुई तो भारी पुलिस बल लगाना पड़ा। खुद एसएसपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले। नमाज उपरांत मस्जिदों पर तैनात पुलिस बल को शिवालयों की ओर डिप्लॉयड कर दिया गया।
सहारनपुर एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर फोर्स तैनात किया गया था और महाशिवरात्रि व शुक्रवार एक ही दिन होने की वजह से सिटी क्षेत्र में रूट डायवर्जन भी किया गया था। मस्जिदों की सुरक्षा में लगाए गए फोर्स को दोपहर बाद शिवालयों की सुरक्षा में लगा दिया गया। पुलिस के साथ-साथ पीएसी और पैरामिल्ट्री फोर्स भी लगाई गई।

मुख्य रूप से सहारनपुर की जामा मस्जिद, इस्लामिया अरबी मदरसा समेत देवबंद के मदरसों और मस्जिदों के अलावा सहारनपुर के बागेश्वर महादेव भूतेश्वर महादेव पातालेश्वर महादेव व देवबंद के माणकी मंदिर और बरसी के महादेव मंदिर में फोर्स लगाई गई। यहां लाखों की संख्या में शिव भक्तों ने पहुंचकर शीश नवाया।

देर रात तक रहा रूट डायवर्जन
सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार (पी) ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए देर रात तक सिटी क्षेत्र में डायवर्जन लागू किया गया। डायवर्जन के अनुसार भारी वाहनों के सिटी प्रवेश पर रोक रही। जो पुराने शहर के मंदिर हैं, शिवालय हैं उनके आसपास चार पहिया वाहनों की एंट्री भी रोक रही। शिव भक्तों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस को सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सहायता करने के लिए भी कहा गया है। एक तरह से पुलिस शिव भक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सहायता के रूप में भी तैनात रही।

सहारनपुर कि इस रोड पर आमने-सामने है मंदिर-मस्जिद
सहारनपुर का चकराता रोड एक ऐसा रोड है जहां पर सिद्ध पीठ बागेश्वर महादेव मंदिर और मस्जिद आमने-सामने हैं। सड़क के एक ओर बागेश्वर महादेव मंदिर का मुख्य द्वार है और दूसरी ओर मस्जिद का मुख्य द्वार है। यहां पर भी महाशिवरात्रि और जुमे की नमाज एक साथ हुई एक ओर श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई थी तो दूसरी ओर यहां नवाजी पहुंच रहे थे। यहां भी पुलिस बल तैनात किया गया था। स्वयं saharanpur ssp एसएसपी सहारनपुर दिनेश कुमार यहां पहुँचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अब भारत बंद वाली चेतावनी की तैयारी

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की ओर से भारत बंद की चेतावनी दी हुई है। अब सहारनपुर पुलिस भारत बंद की इस चेतावनी से निपटने की तैयाारी में लग गई है।

Published on: