सहारनपुर

मतदाताओं को टल्लीकर वोट बटोरने की साजिश नाकाम, पुलिस ने किया ये बड़ा काम

नागल थाना पुलिस ने कार समेत पकड़ी 121 पेटी शराब, इस शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2017, 8:18 PM IST
Police sizes wine

सहारनपुर. निकाय चुनाव नजदीक आते ही शराब की बिक्री तेज हाे गई है आैर तस्कर भी सक्रिय हाे गए हैं। इसका खुलासा रविवार काे नागल थाना पुलिस की कार्रवाई में हुआ। चुनाव इस्तेमाल के लिए शराब की खबर मिलने पर लाखनाैर गांव में छापा मारकर नागल पुलिस ने एक वैगनआर कार में भरकर लाई गई 121 पेटी शराब पकड़ी है। इतनी बड़ी संख्या में कार के अंदर शराब देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पकड़ी गई इस शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

अरुणाचल प्रदेश की बताई जा रही है शराब
थाना नागल प्रभारी छोटे सिंह के मुताबाक, पकड़ी गई शराब हिमाचल प्रदेश लाई गई है। ऐसे में सवाल यह है कि एक कार हिमाचल प्रदेश से इतनी शराब लेकर नागल क्षेत्र तक कैसे पहुंच गई ? पुलिस यह बरामदगी लाखनोर गांव से की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा आैर 121 पेटी हिमाचल मार्का शराब बरामद की। पुलिस ने माैके से एक आराेपी तस्कर काे भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आराेपी ने अपना नाम सकटू बताया है।

तस्करी का 1200 लीटर किरोसिन भी बरामद

सरसावा पुलिस ने एेसे तेल तस्कर पकड़े हैं जाे गरीबाें काे उनके घर में राेशनी आैर खाना बनाने के लिए वितरित किए जाने वाले मिट्टी के तेल की तस्करी करते थे। ये इस तेल काे सहारनपुर से फर्जी नम्बर की बुलेरो गाड़ी में लेकर जा रहे थे। पुलिस ने करीब 1200 लीटर तेल पकड़ा है। पकड़े गए युवकाें ने अपने नाम इंतखाब उर्फ छाेटा निवासी सड़क दूघली आैर नाैशाद पुत्र जिन्दा हसन निवासी ग्राम उगराहू ब्लाक पुवारंका थाना गागलहेड़ी बताए हैं। बकाैल पुलिस पूछताछ में इन्हाेंने बताया कि लंबे समय से इस काम काे कर रहे थे आैर डा. शलभ की सैनिक अॉयल कंपनी जाे अंबाला राेड पर स्थित हैं उससे ही यह तेल ब्लैक करके हरियाणा में बेचा करते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Published on: