Highlights इमरान मसूद काे लगा झटका कई दिनों से चल रही थीं तैयारियां 22 मार्च काे आने वाली थीं प्रियंका गांधी
सहारनपुर। Corona virus काेराेना वायरस के डर काे देखते हुए प्रियंका गांधी की सहारनपुर में हाेने वाली रही किसान रैली काे रद्द कर दिया गया है। 22 मार्च काे यहां महाराज सिंह कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी का प्राेग्राम प्रस्तावित था। इस प्राेग्राम के लिए पिछले कई दिनों से मेहनत चल रही थी लेकिन अब इस रैली पर काेरोना का ग्रहण लग गया है।
कांग्रेस का इन दिनों किसान जनजागरण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत कांग्रेसी किसानों के बीच जा रहे हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि, किसानों से बात करकें उनकी समस्याओं काे उजागर किया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में 22 मार्च काे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सहारनपुर आने का प्राेग्राम था। इस प्राेग्राम की पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। सहारनपुर के महाराज सिंह कॉलेज में रैली प्रस्तावित थी लेकिन अब यह प्राेग्राम स्थगित कर दिया गया है।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद जनसभाएं करके अधिक से अधिक संख्या में किसानों से रैली में पहुंच कर रहे थे लेकिन इसी बीच काेराेना वायरस ने उन्हे झटका दे दिया। सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र से विधायक मसूद अख्तर ने बताया कि 22 मार्च के प्राेग्राम काे रद्द कर दिया गया है। अब पार्टी हाईकमान से ही कार्यक्रम काे लेकरअगली तारीख भेजी जाएगी।
कोरोना वायरस की दहशत धार्मिक कार्यक्रमों पर भी दिखाई दे रही है। सहारनपुर में हाेने वाली भगवान जगन्नाथ यात्रा काे भी स्थगित कर दिया है। 23 मार्च काे सहारनपुर में सहारनपुर में शाेभायात्रा निकाली जानी थी। इस भव्य शाेभा यात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ काे खीचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्दालु शामिल हाेते हैं और हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा स्वागत करते हैं।
शाेभायात्रा में उमड़ने वाली अनुमानित भीड़ काे देखते हुए शाेभायात्रा काे भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर और शामली के जिलाधिकारियों काे निर्देशित किया है ऐसे कार्यक्रमों काे स्थगित किया जाए जहां अधिक भीड़ इकट्ठा हाेने की आशंका हाे।