सहारनपुर

तेज हवा और बारिश भी महिलाओं के हौसले नहीं डिगा पाई, सीएए के खिलाफ 40वें दिन भी धरने पर डटी रहीं महिलाएं

सीएए, एनआरसी, एनआरपी के विरोध में 40वें दिन भी धरना
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2020, 12:48 PM IST
women.png

देवबन्द. तेज हवा और बारिश में भी इस्लामिक शिक्षा की नगरी देवबन्द में इंकलाब जीनदाबाद के नारे गुंजते रहे। इस दौरान हमें चाहिए आजादी के नारे देवबन्द के ईदगाह मैदान में एनआरसी, एनपीआर, सीएए के विरोध में मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी का धरना प्रदर्शन 40वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण पूरी तरह पानी भर गया। मगर धरने पर बैठी महीलाएं बारिश में भी डटी रही। व्यवस्था में जुटे लोगों ने मैदान से पानी निकालने के लिए नालियां बनाई।

तेज बारिश के बावजूद धरने पर मौजूद महीलाओं का जोश कम होता नजर नहीं आया। इस दौरान महीलाएं तेज अवाज में हमें चाहिए आजादी, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाती रही। धरने पर मोजूद महीलाओं ने बताया कि सरकार के साथ-साथ मोसम भी हमारा इम्तिहान ले रहा है। मगर हमारे हौसले कमजोर नहीं होंगे। सरकार जब तक इस कानून को वापस नहीं लेगी, तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। महीलाओं का कहना है कि सीएए कानून धर्म के आधार पर लाया गया है। इस कानून को हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक ये कानून वापस नही होगा, हम आंदोलन करते रहेंगे। हालांकि, तेज हवा और बारिश की वजह से तेज हवा के चलते धरना स्थल पर लगा टेंट भी फट गया।

Published on: