सहारनपुर

Video: पुलवामा अटैक से गुस्साएं इन गांव वालाें ने उठाए हथियार, 1 मार्च काे कश्मीर कूच करने की तैयारी !

पुलवामा अटैक के बाद यूपी के सहारनपुर में तैयार हुई गुर्जर बटालियन, हथियार लहराते हुए किया प्रदर्शन, आतंकवाद आैर देवबंद दारूल के खिलाफ खाेला माेर्चा

less than 1 minute read
pulwama attack
गुर्जर बटालियन

सहारनपुर। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानाें पर अटैक आैर देवबंद दारूल में एटीएस की छापेमारी के बाद यहां से मिले संदिग्ध आतंकियाें की घटना पर गुस्साए गुर्जर समाज काे लागाें ने सहारनपुर में गुर्जर बटालियन खड़ी कर दी है। सहारनपुर के मीरगपुर गांव में गुर्जर समाज के बच्चे, युवा आैर बुजुर्गाें ने हथियार उठा लिए हैं। गांव के लाेगाें ने हथियाराें के साथ रैली निकाली आैर साफ कह दिया कि या ताे सरकार आतंकियाें से बदला लें वर्ना ताे एक मार्च काे गुर्जर आर्मी खुद कश्मीर में कूच करेगी आैर आतंकियाें के खिलाफ माेर्चा खाेलते हुए उन्हे बर्बाद कर देगी। हथियाराें के साथ जब गांव वालाें ने प्रदर्शन किया ताे प्रदर्शन करने वालाें में काफी गुस्सा था। हाथाें में बंदूक आैर रिवॉल्वर लेकर गांव वाले पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे आैर साफ कह रहे थे कि आतंकियाें काे अब नहीं छाेंड़ेंगे।

दारुल उलूम के खिलाफ भी खाेला माेर्चा

हाथ में हथियार लेकर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणाें ने देवबंद दारुल उलूम के खिलाफ भी आस्तीने चढ़ाते हुए कहा है कि देवबंद में जाे पाकिस्तानी आैर आतंकी छिपे हैं सरकार उन्हे ढूंडकर निकाल दे वर्ना ताे एक मार्च काे गुर्जर बटालियन खुद देवबंद में पहुंचकर आतंकियाें काे भगाने का काम करेगी।

Updated on:
24 Feb 2019 10:16 am
Published on:
23 Feb 2019 10:38 pm