सहारनपुर

यूपीः सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज में रैंगिग ! 40 से अधिक फ्रैशर काे मुर्गा बनाकर बाल काटने का आराेप

सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में फ्रैशर स्टूडेंट्स के साथ रैंगिंग की घटना सामने आई है। पुलिस आैर कॉलेज की एंटी रैंगिग कमेटी ने जांच शुरु कर दी है।
1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2018, 8:38 AM IST
saharanpur news
यूपीः सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज में रैंगिग, 40 से अधिक फ्रैशर काे मुर्गा बनाकर बाल काटने का आराेप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद उल हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटना सामने आई है। वर्ष 2018 बैच के 45 से अधिक फ्रेशर स्टूडेंट ने प्राचार्य से मिलकर सीनियर स्टूडेंट्स पर रैगिंग करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने मुर्गा बनाने और उनके बेढंग तरीके से बाल काटने के साथ साथ उन्हें गंजा कर दिए जाने की शिकायत की है। रैगिंग की यह घटना सामने आने पर कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। देर रात तक इस मामले को लेकर रैगिंग कमेटी की मीटिंग चलती रही। फिलहाल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि रैगिंग करने वाले स्टूडेंट्स की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

48 स्टूडेंट्स ने दिए शिकायती पत्र
मेडिकल कॉलेज के 45 से अधिक स्टूडेंट्स ने प्राचार्य को की एक लिखित शिकायत में बताया कि वह सभी 2018 बैच के फ्रेशर स्टूडेंट हैं। सोमवार की रात को 2016-17 बैच के सीनियर छात्रों ने उनके साथ रैगिंग की। बताया कि जबसे वह मेडिकल कॉलेज में पहुंचे हैं लगातार उनकी रैगिंग की जा रही है लेकिन सोमवार को हद उस समय हो गई जब उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें मुर्गा बनवाया गया इतना ही नहीं उनसे उठक बैठक कराई गई और उनका सर भी मुंडवा दिया गया। इन फ्रैशर छात्रों ने सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मामला गंभीर है जांच कराई जा रही है। उधर कॉलेज प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने आरोपों की पुष्टि करते हुए बताया है कि कॉलेज परिसर में रैगिंग रोकने के लिए एंटी रैगिंग कमेटी पहले से ही गठित है मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को दी गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
28 Nov 2018, 8:38 AM IST
Published on: