सहारनपुर

जनता कर्फ्यू के बीच यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों में फैली अफवाहें, रातभर जागे लोग, पुलिस ने शुरू की जांच

Highlights उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह फैली अफवाहें खेड़ा पलटने और लोगों के पत्थर बनने की फैली अफवाहें बिजनाैर एसपी बाेले जल्द पकड़े जाएंगे अफवाहें फैलाने वाले
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2020, 10:42 AM IST
bijnor.jpg
biznor

सहारनपुर। कोरोना वायरस की जटिलताओं और जनता कर्फ्यू के बीच रविवार की रात उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में हैरान कर देने वाली अफवाह फैल गई। अफवाह भी ऐसी जिस पर विश्वास भी ना किया जा सकता हो। बावजूद इसके मध्य रात्रि में शुरू हुआ अफवाह फैलने का यह सिलसिला सुबह तक जारी रहा।

यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनाैर समेत उत्तराखंड के रुड़की, हरिद्वार और देहरादून तक में रह रहे लोग एक दूसरे को फोन कॉल करके फैल रही अफवाहों काे पुष्ट करने में जुटे रहे लेकिन अफवाह पुष्ट नहीं हाे सकी। सबसे पहले अफवाह फैलाई गई कि लाेग साेते-साेते मर रहे हैं। एक फर्जी फाेटो भी पाेस्ट किया गया। इसके बाद यह अफवाह फॉरवर्ड हाेती रही और बदलती रही।

रातभर मुख्य रूप से फैली ये चार अफवाएं

अफवाह नंबर 1

सबसे पहले अफवाह फैली कि उत्तराखंड के लक्सर और यूपी के बिजनाैर कस्बा क्षेत्र के एक गांव में लोग सोते-सोते ही मर गए उठ नहींं पाए।

अफवाह नंबर 2

लक्सर कस्बे के 3 गांव में अचानक खेड़ा पलट गया और सब पत्थर के बन गए।

अफवाह नंबर 3

सहारनपुर के 3 गांव में कोई गैस छोड़ दी गई जिससे लोग उठ नहीं पाए और सभी लोग सोते सोते ही मर गए

अफवाह नंबर 4

भूकंप आने वाला है सभी अपने घरों से बाहर निकल जाएं कोई बड़ी आपदा आने वाली है।

यह चार अफवाह रविवार मध्यरात्रि से सोमवार सुबह तक फैलती रही। लोग जानकारों और रिश्तेदारों से फैल रही अफवाहों के बारे में जानकारी करते रहे। देर रात से ही व्हाट्सएप पर यह सिलसिला शुरू हो चुका था। तड़के चार बजे साेशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील भी शुरू हाे गई। इस तरह अफवाहों के दाैर के बाद सोमवार सुबह तक सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान ने भी रफ्तार पकड़ ली। लोग अपनी डीपी के माध्यम से अपनी पोस्ट के माध्यम से फैल रही अफवाह के प्रति लाेगाें काे जागरूकर हुए नजर आए।

इस तरह किया जागरूक

फैल रही अफवाह पर लोगों ने लिखा कि, कुछ अफवाह फैलाई जा रही हैं। इनके पीछे कोरोना की लड़ाई को ध्वस्त करने की साजिश हो सकती है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह दूरियां बनाकर रखे, एक स्थान पर एकत्र ना हों लेकिन रविवार रात काे फैली अफवाह के बाद लाेग रात को लोग अपने घरों से बाहर निकल गए और इकट्ठा हो गए। यह गलत है इससे कोरोना की लड़ाई कमजोर हो सकती है। इस तरह लोगों ने फैल रही अफवाहों का सोशल मीडिया पर काउंटर किया और लोगों को यह बताने की कोशिश करते रहे कि, अपवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें।

रात में ही निकली पुलिस

अफवाहों की खबर लगी ताे पुलिस भी पुलिस गांव-गांव निकली और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सचेत किया गया और कहा गया कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। पुलिस ने रात में ही प्रचार-प्रसार कराया कि, जाे अफवाह फैलाई जा रही हैं वह बिल्कुल गलत हैं उन पर ध्यान ना दिया जाए।

एसपी ने बैठाई जांच

बिजनाैर एसपी संजीव त्यागी ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। उन्हाेंने कहा है कि, जल्द अफवाह फैलाने वालों काे ट्रैस कर लिया जाएगा। अफवाह फैलाने वालों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

Updated on:
23 Mar 2020, 10:42 AM IST
Published on: