
सहारनपुर। शहर का प्रथम व्यक्ति यानि मेयर बनने के लिए 28 भाजपाइयों ने पार्टी को आवेदन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो नवंबर तक भाजपा के मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। अभी तक जिन भाजपाइयों ने आवेदन किए हैं उनके नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।
सोमवार को सहारनपुर महानगर निकाय चुनाव प्रभारी विजयपाल तोमर ने साफ कर दिया कि अभी तक महानगर से 28 नाम उनके पास पहुंचे हैं। तोमर ने उम्मीद जताई कि 2 नवंबर तक स्क्रीनिंग करके मेयर पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। विजयपाल तोमर ने भाजपा कार्यालय पर पत्रकार-वार्ता में यह बात कही।
इसलिए बुलाई गई थी कांफ्रेंस
मंगलवार को भाजपा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने जा रही है। सहारनपुर महानगर में भी जयंती उत्सव रन फॉर यूनिटी के रूप में मनाया जाएगा। गांधी पार्क मैदान में भाजपाई इकट्ठा होंगे और यहां से दौड़ लगाई जाएगी। भाजपाई गांधी पार्क से चलकर अंबेडकर चौक के पास स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यूनिटी का मैसेज भाजपा की ओर से दिया जाएगा।
सहारनपुर महानगर निकाय चुनाव प्रभारी विजयपाल तोमर ने यह जानकारी देने के लिए पत्रकार वार्ता रखी थी और इसी पत्रकार वार्ता में उन्होंने वह 28 नाम गिनाए जो अभी तक सहारनपुर निगम के मेयर बनने के इच्छुक भाजपाइयों ने दिए हैं, जिनको अब स्क्रीनिंग कमेटी में रखा गया है।
ये हैं आवेदित प्रत्याशी
गायत्री चौधरी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), तारा चंद वर्मा, डॉ अजय सिंह, संजीव वालिया, ओमपाल पांचाल, कीरत सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, केसी वालिया ,बिजेंद्र कश्यप, अशोक पंवार एडवोकेट, सतेंद्र तोमर एडवोकेट, डॉ राजीव चौधरी, बीरेंद्र गुर्जर, डॉ अरविंद कुमार, डॉ नीलू राणा, चेतन कुमार सैनी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, विजयपाल, चौधरी विजयपाल, अरुण कुमार, विनोद कुमार, चौधरी आत्माराम, विक्रम सैनी, राजकुमार सैनी, अजीत सिंह, एम आजाद अंसारी, अजय सिंह तोमर, अमरकांत