सहारनपुर

ईद-उल-फितर मुबारक हो, दारुल उलूम ने जारी किया फतवा

Eid-ul-Fitr Darul Uloom Fatwa - ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं। शुक्रवार 14 मई को ईद मनाई जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2021, 9:40 PM IST
ईद-उल-फितर मुबारक हो, दारुल उलूम ने जारी किया फतवा
ईद-उल-फितर मुबारक हो, दारुल उलूम ने जारी किया फतवा

सहारनपुर. Eid-ul-Fitr Darul Uloom Fatwa : ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं। शुक्रवार 14 मई को ईद मनाई जाएगी। ईद-उल-फितर की खुशियों से जहां सब चेहरे खिले हुए थे वहीं कोरोना वायरस के डर की वजह से लोग मायूस भी हैं। इधर ईद-उल-फितर को लेकर दारुल उलूम व दीगर उलमा ने ईद मनाने को लेकर फतवा जारी किया है। उलमाओं ने कहा है कि ईद सादगी से मनाएं, भीड़ से बचें। साथ ही कहाकि, ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अता करने की जगह, मोहल्लों की मस्जिदों या घरों में नमाज अता करें।

दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना कारी उस्मान मंसूरपुरी, ईदगाह वक्फ कमेटी उपाध्यक्ष एवं दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने अपील की है कि शरई तौर पर जिंदगी की हिफाजत करना हमारा फर्ज है। इसलिए कोरोना के मद्देनजर सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा न करें, बल्कि छोटी-छोटी जमात के साथ ईद की नमाज अदा की जाए। अपने घरों में रहकर सादगी से ईद मनाएं। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन किया जाना जरूरी है। ईदगाह वक्फ कमेटी के सचिव मौलवी अनस सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा हालात में ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा करना मुमकिन नहीं है। इसलिए अपने मोहल्लों की मस्जिदों या घरों पर ही सीमित संख्या में ईद की नमाज अदा की जाए।

Published on: