सहारनपुर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के इस जिले ने बनाया विश्व कीर्तिमान, सीएम योगी ने किया सम्मानित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर और डीएम को किया सम्मानित।

2 min read
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी के इस जिले ने बनाया विश्व कीर्तिमान, सीएम योगी ने किया सम्मानित

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सहारनपुर के लोगों ने विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया। सहारनपुर में 1 लाख 63 हजार लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और यह ग्राफ पूरे विश्व में सबसे अधिक रहा। हस्ताक्षर अभियान में भी सहारनपुर नंबर वन रहा। यहां 11 हजार लोग हस्ताक्षर अभियान से जुड़े और सेल्फी लेने में भी सहारनपुर ने पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित करते हुए नया इतिहास रच दिया। इस विश्व कीर्तिमान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने लखनऊ में सहारनपुर के मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे को सम्मानित किया।

टेलीफोनिक वार्ता पर सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उस दिन सहारनपुर जिले में शहर से लेकर गांव-गांव में लोगों ने योग किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1,63000 लोगों ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का योग में हिस्सा लेना एक इतिहास बन गया, जिसने विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सहारनपुर शहर में योगा विद सेल्फी अभियान के तहत 17000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और इससे भी सहारनपुर में एक विश्व कीर्तिमान बना। इसके अलावा सहारनपुर में साइंस फॉर योगा यानी योग करिए और हस्ताक्षर कीजिए।

हस्ताक्षर के माध्यम से योग को समर्थन कीजिए। इस अभियान में भी 11000 से अधिक लोग जुड़े और उन्होंने भी विश्व रिकॉर्ड बनाया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अब यह अभियान दर्ज होगा। इस सफलता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सहारनपुर के कमिश्नर सीपी त्रिपाठी और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे को मेडल देकर लखनऊ में सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया। काष्ठ कला के दम पर सहारनपुर विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान रखता है। सहारनपुर को काष्ठ नगरी भी कहा जाता है। अब सहारनपुर का नाम योग के नाम से भी जुड़ गया है और विश्व पटल पर अब सहारनपुर को योग की नगरी के नाम से भी जाना जाएगा।

ये भी पढ़ें

योगी का यह डीएम आया एक्शन में, अफसरों का इन कारणों से रोका वेतन
Updated on:
01 Jul 2018 03:50 pm
Published on:
01 Jul 2018 03:43 pm
Also Read
View All