सहारनपुर

इनसे सीखिएः यूपी के इस जिले ने अब पाैधाराेपण में भी बना दिया रिकार्ड

लक्ष्य से अधिक पाैधे राैपें आैर भेजी 1.80 लाख सेल्फियां

2 min read
पाैधाराेपण

सहारनपुर।

यूपी के जिले सहारनपुर ने एक बार फिर रिकार्ड बनाया है। इस बार रिकार्ड पाैधा राेपण अभियान में बनाया या है। सहारनपुर जिले में करीब 21 लाख पाैधे राैपे जाने थे। यानी 21 लाख पाैधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि लक्ष्य से अधिक पाैधे लगाए गए। एक अनुमान के मुताबिक सहारनपुर में इस बार करीब 25 लाख पाैधे लगाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पाैधे लगाना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी सहारनपुर के लाेग याेग में विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। स्वच्छता अभियान में भी सहारनपुर ने सभी टारगेट पूरे करते हुए नजीर पेश की है आैर अब एक आैर खिताब काष्ठ नगरी काे मिला है पाैधे राैपने का।

एेसे हुई गिनती

दरअसल, सहारनपुर के जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने ‘सेल्फी विद ग्रीन यूपी अभियान‘ के नारे काे बढ़ावा दिया था। इस नारे के तहत पाैधा राेपने के साथ -साथ सेल्फी लेनी थी आैर फिर इस सेल्फी काे दिए गए एक नंबर अपलाेड करना था जिलाधिकारी के मुताबिक बतलाया है कि जनपद सहारनपुर से वन विभाग व अन्य विभागों को 21.05 लाख पौध रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित
किया गया था। इन्हाेंने अपना टारगेट पूरा किया आैर इस टारगेट के अलावा लाेगाें ने जाे सेल्फियां भेजी हैं उनका ग्राफ 1.80 लाख है। पाेषण की लड़ाई लड़ने के लिए 50 हजार सहजन के पेड़ स्कूलाें में लगवाए गए हैं। इस पेड़ काे लगाने के लिए लाेगाें काे जागरूक किया गया है। ‘सहज-सहजन‘ का पेड़ कुपाेषण से लड़ाई में बेहद मदगार है। इससे पत्ते आैर फल से महिलआें आैर बच्चाें के अपार शक्ति मिलती है आैर कुपाेषण से लड़ने के लिए यह पेड़ रामबाण है। वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में प्राेग्राम हुए मीडिया के माध्यम से लाेगाें काे जागरूक किया गया। सभी ग्रामों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया जिसका असर यह हुआ कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणाें ने भी जोरदार ढंग से हिस्सा लिया। जनपद में पौध रोपण करते समय ‘सेल्फी विद ग्रीन यूपी अभियान' के तहत सहारनपुर जिले से कुल 1.80 लाख सेल्फी ली गयी जो पूरे प्रदेश में एक उपलब्धि है।

Published on:
24 Aug 2018 09:18 am
Also Read
View All