
सहारनपुर।
गंगाेह पुलिस ने 25 हजारी लेडी डॉन काे गिरफ्तार किया है। इस लेडी डॉन का नाम कविता है। आपकाे बतादें कि करीब छह साल पहले इस लेडी डॉन ने भट्टा मजदूर की बेरहमी से हत्या कर उसके शव काे अपने पति के कपड़े पहना दिए थे आैर विलाप करने लगी थी। यह पूरा ड्रामा पुलिस काे चकमा देने के लिए रचा गया था। मृतक के चेहरे काे भी बुरी तरह से खराब कर दिया था ताकि पुलिस उसे पहचान ना सके लेकिन लेडी डॉन की यह चाल कामयाब नहीं हाे सकी थी आैर पंचनामे के दाैरान मृतक की पहचान भट्टा मजदूर के रूप में हाे गई थी। इसके बाद से ही लेडी डॉन पति के साथ फरार चल रही थी। पुलिस इन दाेनाें की तलाश में थी। दाे दिन पहले पुलिस ने इसके पति धर्मेंद्र काे गिरफ्तार कर लिया था अब पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया है। पति धर्मेंद्र के साथ हत्या एवं षड्यंत्रों में शामिल रहने के चलते पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके पति धर्मेंद्र काे भी पुलिस ने दाे दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था।
जानिए काैन है लेडी डॉन कविता
छह वर्ष पूर्व कविता ने अपने पति के साथ मिलकर एक गरीब मजदूर की हत्या कर दी थी। याेजना यह थी कि मजदूर के शव की शिनाख्त धर्मेंद्र के रूप में करा देंगे। धर्मेद्र काे पुलिस तलाश कर रही थी आैर इस तरह माैत का ड्रामा रचकर धर्मेंद्र के सारे मामले खत्म हाे जाएंगे। अपने इस स्वार्थ के लिए लेडी डॉन कविता ने पति के साथ मिलकर गरीब मजदूर की हत्या ही नहीं बल्कि उसके शव काे क्षत विक्षत कर दिया ताकि पहचान आसान ना हाे उसके चेहरे काे कुचल दिया गया आैर इसके बाद मृतक मजदूर के शव काे धर्मेंद्र के कपड़े पहनाकर जला दिया गया। पंचनामे भरते समय यह राज खुल गया था आैर इसके बाद यह दंपति फरार हाे गया था। बताया जाता है कि दाेनाें पिछले छह वर्षाें से पंजाब में सिख बनकर रह रहे थे। दाे दिन पहले यह गंगाेह आए थे आैर यहां से पुलिस ने कविता काे गिरफ्तार कर लिया। कविता पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम घिसरपड़ी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की ताे पता चला कि दाेनाें सिख बनकर पंजाब में रह रहे थे।
पुलिस की दबिशाें से बचने के लिए कर दी मजदूर की हत्या
पुलिस पूछताछ में लेडी डॉन ने जाे बताया उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सरसावा के ग्राम सौराना के जंगल में 26 जून 2012 को ट्यूबवेल के हौज में अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला था। इसकी पहचान कविता ने अपने पति धर्मेंद्र के रूप में की थी लेकिन बाद में पता चल गया था कि वह धर्मेंद्र नहीं था। पुलिस पूछताछ में कविता ने बताया कि उसके पति धर्मेंद्र पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं अन्य जिलों में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज थे। पुलिस बार-बार दबिश दे रही थी। पुलिस की दबिशाें से बचने के लिए उसने यह साजिश रची थी।
दारू पिलाकर किया था कत्ल
कविता ने पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा खुलासा किया कि, उन्होंने सरसावा में स्थित एक भट्ठे पर एक व्यक्ति को शराब पिलाई और उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गए। जंगल में लेजाकर इसकी ईंटाें से कुचलकर हत्या कर दी आैर फिर इसे धर्मेंद्र के कपड़े पहनाकर शव काे जला दिया गया। आधे जले शव की पहचान बाद में लेडी डॉन कविता ने अपने पति धर्मेद्र के रूप में की थी।