सहारनपुर

Saharanpur: बुलेट बाइक चलाने वालों पर लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना

Highlights बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चला Saharanpur Police ने पांच बुलेट चलाने वालों को पकड़ा बच्‍चों और बुजुर्गों के लिए घातक होती है यह आवाज

2 min read

सहारनपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत बुधवार (Wednesday) को पुलिस ने तीन और गुरुवार को दो बुलेट चलाने वालों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, एक बाइक चालक पर कम से कम 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

एक्‍सीडेंट का भी बना रहता है खतरा

अक्‍सर आपको सड़कों पर बुलेट चलाते कई लोग मिलते हैं। ये तेज रफ्तार में धड़धड़ाते हुए पास से निकल जाते हैं। इनमें से कुछ बाइक से पटाखे छोड़ते हैं। अचानक इसकी आवाज सुनकर आसपास चलने वाले लोग कांप जाते हैं। इससे एक्‍सीडेंट (Accident) का भी खतरा बना रहता है। साथ ही पटाखे की आवाज से बुजुर्गों और छोटे बच्‍चों को भी नुकसान पहुंचाने का खतरा रहता है। इसको देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने ऐसे बुलेट चालकों की धरपकड़ शुरू की है।

कोर्ट से छूटेंगी अब बाइकें

बुधवार को सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार (Thana Sadar Bajar) पुलिस ने तीन बुलेट बाइकों को पकड़ा है। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि अभी तक पांच पटाखा बाइक पकड़ी जा चुकी हैं। ये सभी बाइकों के साइलेंसर से पटाखा छोड़ रहे थे। विशेष चेकिंग अभियान में इन्हें पकड़ा गया है। बाइकों को सीज कर दिया गया है। रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी गई है। अब ये तीनों बाइकें न्यायालय से ही रिलीज होंगी। उन्होंने बताया कि जो चार्ज पुलिस की ओर से लगाए गए हैं, उनके अनुसार कम से कम 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगेगा। वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि शहर में यह अभियान रोज चलेगा। जो भी शख्‍स बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ते हुए मिलेगा, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्‍त कार्रवाई होगी।

क्या कहते हैं डॉक्‍टर

हार्ट स्‍पेशलिस्‍ट डॉ. संजीव मिगलानी के अनुसार, अचानक तेज आवाज से हृदय रोगियों को अटैक भी आ सकता है। बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए भी बाइक से पटाखा छोड़ना घातक साबित हो सकता है। तेज आवाज से घबराकर लोग सड़क पर भी गिर सकते हैं। इस तरह के प्रयोग बाइक में नहीं करने चाहिए। यह कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।

नवजात के लिए भी है नुकसान देह

वहीं, चाइल्‍ड स्‍पेशलिस्‍ट (Child specialist) डॉ. पुनीत खुराना ने कहा कि बाइक से जिस तरह पटाखे छोड़े जा रहे हैं, वे नवजात के लिए खतरनाक है। अगर उस समय नवजात नजदीक हो तो वह डर सकता है। उसके कान को भी नुकसान पहुंच सकता है। इस तरह के पटाखे बाइक से नहीं छोड़ने चाहिए।

Published on:
21 Nov 2019 02:51 pm
Also Read
View All