3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida: उम्रकैद की सजा पाए बदमाश को एनकाउंटर में मारी गोली- देखें वीडियो

Highlights STF और Noida पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेेशन में दबोचा फरार बदमाश 2005 में बच्चे की हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा 2008 को पुलिस कस्‍टडी से हुआ था फरार, Prayagraj से घोषित हुआ था 50 हजार का इनाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 Nov 2019, 12:17 PM IST

vlcsnap-2019-11-21-11h48m33s607.png

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शहर नोएडा (Noida) का सेक्टर-54 बुधवार रात को गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यहां शहीद चमन सिंह पेट्रोल पंप के पास रात को एसटीएफ (STF) और थाना सेक्टर-24 (Sector-24) पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसको नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:NH-9 पर तेज रफ्तार कार खराब ट्रक से टकराई, पति-पत्‍नी समेत छह माह की मासूम की मौत- देखें वीडियो

हमीरपुर का रहने वाला है बदमाश

नोएडा के सेक्टर-54 में हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान मेहरगनी उर्फ मेहरबान सिंह उर्फ बंटी पुत्र पीर बख्श के रूप में हुई है। मेहरगनी छोटी जूलाहटी, थाना राठ जनपद हमीरपुर (Hamirpur) का रहने वाला है। एसपी यूपीएसटीएफ (UPSTF) राजीव नारायण मिश्रा का कहना है क‍ि मेहरगनी वर्ष 2008 से पुलिस कस्टडी से फरार चल रहा था। एसटीएफ को उसके नोएडा में छिपे होने की सूचना मिली थी। उसके बाद से टीम उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। देर रात एसटीएफ व थाना सेक्टर 24 पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन में उसको घेर लिया। इस बीच आरोपी ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया तो पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। पैर में गोली लगने वह घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: इस जिले में 'बुलेट' पर चलने वालों काे पकड़ रही पुलिस, जानिए पूरा मामला

जेल ले जाते समय भी की थी फरार होने की कोशिश

यूपीएसटीएफ एसपी के मुताबिक, मेहरगनी को 2005 में बच्चे हत्या करने पर कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जब उसे जेल ले जाया जा रहा था तो उसने थाना मुट्ठीगंज प्रयागराज (Prayagraj) की पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया था। उस पर कांस्टेबल की राइफल छीनकर जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगा था। मेहरगनी वर्ष 2008 में पुलिस कस्टडी से फरार होने में सफल हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एडीजी प्रयागराज जोन ने 50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। उसके कब्‍जे से एक अवैध पिस्टल, मोटर साइकिल व बैग बरामद किए गए हैं।