scriptयूपी: इस जिले में ‘बुलेट’ पर चलने वालों काे पकड़ रही पुलिस, जानिए पूरा मामला | UP: Police keep an eye on youths riding on bullet bikes | Patrika News

यूपी: इस जिले में ‘बुलेट’ पर चलने वालों काे पकड़ रही पुलिस, जानिए पूरा मामला

locationसहारनपुरPublished: Nov 20, 2019 07:57:47 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

स्मार्ट सिटी सहारनपुर में पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले दिन 3 से अधिक बाइक के चालान किये गए।

bulet.jpg

bulet

सहारनपुर। अगर आपको बुलेट बाइक की तेज आवाज पसंद है और आप अक्सर बाइक चलाते हुए पटाखे भी छोड़ते हैं तो भूलकर भी सहारनपुर मत आइएगा।

दरअसल, Smart City Saharanpur में पुलिस ( Saharanpur Police) ने इन दिनों उन युवकों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है जो बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ते हैं। बुधवार को कोतवाली सदर बाजार (Thana sadar bajar) पुलिस ने तीन बुलेट के चालान किए। इन सभी को पुलिस ने सड़क पर दौड़ते हुए पकड़ा है।
स्मार्ट सिटी के लोगों की ओर से लगातार पुलिस को यह शिकायतें मिल रही थी कि युवा बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखे छोड़ते हैं और यह आवाज बेहद तेज होती है। इस आवाज से कई बार सड़क पर स्कूटी या अन्य किसी वाहन पर चल रही महिलाएं घबरा जाती हैं और सीनियर सिटीजन के लिए भी यह आवाज घातक हो सकती है।
इन शिकायतों पर पुलिस ने अब कार्यवाही शुरू की है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सिटी में अब यह अभियान रोजाना चलेगा। जो भी युवक बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ते हुए मिले या फिर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो