
सहारनपुर/देवबन्द
चीनी मिल देवबन्द में गुरुवार देर रात तौल कर्मचारी की मौत के हंगामा हो गया। मौत की खबर पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। समझाने पर भी जब ग्रामीण नहीं माने और तोड़फोड़ करने लगे तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और पुलिस ने लाठियां फटकारकर ग्रामीणों को खदेड़ा। इस तरह देवबन्द चीनी मिल में गुरुवार देर रात तक हंगामा हुआ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव ढेहरा निवासी युवक संजय त्रिवेणी शुगर मिल में तोल काटे पर तैनात था, संजय अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद पास में खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के निचे बंधी चारपाई पर सो गया। कुछ देर बाद यह ट्रैक्टर ट्रॉली चली तो इसकी चपेट में आने से संजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुँची और डेड़ बॉडी को मिल में ही मंगाने की जिद करते हुए शुगर मिल में जमकर हंगामा काटा, हंगामे के दौरान भीड़ में ही मौजूद कुछ लोगों ने तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी,भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठिया बरसाते हुए भीड़ को दौड़ा दिया।
पुलिस पर फूटा गुस्सा
इस दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय केशव को मौके से हटवाकर अस्पताल भिजवा दिया था अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसी को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया कि पुलिस ने आखिर उनके पहुंचने से पहले ही सब को क्यों हटवा दिया ग्रामीण मांग कर रहे थे कि सब को मौके पर ही दोबारा लाया जाए। इसी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा उर्दू में तोड़फोड़ शुरू कर दी है पुलिस ने यह देखा तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। देवबंद कोतवाली पुलिस का कहना है की मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र का कहना है कि परिजन बॉ़डी काे माैके पर लाए जाने की मांग कर रहे थे। परिजनाें की यह मांग नाजायज थी। जब परिवार के लाेगाें ने हंगामा काटना शुरु किया ताे पुलिस काे मजबूर हल्का बल प्रयाेग करना पड़ा। उनका यह भी कहना है कि कानून किसी काे हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा यदि काेई भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की काेशिश करता है ताे पुलिस एेसे लाेगाें से सख्ती से निपटेगी।