सहारनपुर

यूपी पुलिस के इस सिपाही का कारनामा जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

फेसबुक पर हुई दाेस्ती आैर फिर हाे गया प्यार, इसके बाद फैजाबाद में तैनात सिपाही ने एेसे रचाई सहारनपुर में तैनात महिला सिपाही से शादी
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 5:11 PM IST
Up Poliec
यूपी पुलिस

सहारनपुर।
हाथरस में तैनात एक सिपाही ने फेसबुक पर सहारनपुर में तैनात महिला सिपाही से दोस्ती की और फिर शादी रचाने का नाटक करके महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म कर डाला। इतना सब कुछ हो जाने के बाद महिला कॉन्स्टेबल को पता चला कि जिस सिपाही के साथ उसने शादी रचाई है वह पहले से शादीशुदा है और उसने पहले भी एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ ही कोर्ट मैरिज की हुई है। अपने साथ हुए इतने बड़े धोखे के बाद महिला सिपाही एसएसपी के समक्ष पेश हुई और एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया अब सहारनपुर एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल के निर्देश पर हाथरस में तैनात आरोपी सिपाही के खिलाफ सहारनपुर महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से सिपाही फरार बताया जा रहा है और हाथरस पुलिस भी इसकी तलाश कर रही है।


यह पूरा मामला
सहारनपुर के महिला थाने में तैनात महिला सिपाही को कुछ दिन पहले फेसबुक पर हाथरस में तैनात अंकित नाम के सिपाही ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। महिला सिपाही ने इस फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया और दोनों के बीच फेसबुक चैट होने लगी। इसके बाद अंकित ने फेसबुक पर ही महिला सिपाही की तारीफ करनी शुरू कर दी और उसकी हर पोस्ट को लाइक करना शुरू कर दिया फॉलाें करना शुरू कर दिया। महिला सिपाही इन सब बातों से अनजान थी की मूल रूप से छपरोली थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर सिनौली के रहने वाला सिपाही अंकित मान के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने फेसबुक पर ही शादी रचाने कि बात कर ली और हाथरस से सहारनपुर पहुंचे। सिपाही अंकित मान ने महिला सिपाही के साथ सहारनपुर के एक आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। यह शादी अवैध थी क्योंकि अंकित मान पहले से ही शादीशुदा था और उसने पहले से ही एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ कोर्ट मैरिज की हुई थी। लेकिन इस बात का सहारनपुर में तैनात महिला सिपाही को पता नहीं था और अंकित मान ने यह बात महिला से छुपा रखी और इस अवैध शादी के बाद दोनों हनीमून पर भी चले गए। बाद में महिला सिपाही को पता चला कि अंकित पहले से शादीशुदा है तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए महिला कॉन्स्टेबल ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है सहारनपुर एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल के निर्देश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ महिला थाने में धारा 420, 376, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जब महिला कॉन्स्टेबल को पता चला कि अंकित मान पहले से शादीशुदा है और उसने इस बारे में अंकित मान से पूछा कि जब वह पहले से शादीशुदा है तो उसने यह बात क्यों छिपाई इस पर अंकित मान में महिला सिपाही को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने मुंह खोला तो उसके पूरे परिवार को मार डालेगा अब मुकदमा दर्ज होने के बाद से अंकित फरार है और पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

Published on: