
सहारनपुर। यह वीडियाे देखकर आप भी इन पुलिसकर्मियाें के कार्य की सहारना करेंगे। यह घटना सहारनपुर की काेतवाली देहात क्षेत्र में घटी। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दाे लाेगाें काे कुचल दिया। इनमें से एक की टांग कट गई आैर दूसरा भी गंभीर रूप से घायल हाे गया।
घायल खून से लथपथ पड़े सड़क पर तड़प रहे थे लेकिन इनके आस-पास इतना खून पड़ा हुआ था कि लाेग इन्हे उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसी दाैरान यहां पीआरवी 4171 पर तैनात कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व हाेमगार्ड राव खुर्शीद पहुंचे। दाेनाें ने बिना देरी किए खून से लथपथ जमीन पर पड़े तड़प रहे दाेनाें घायलाें काे अपने हाथाें से उठाया आैर इनके जाे अंग कटकर अलग हाे गए थे उन्हे भी उठाते हुए एक मिनी ट्रक काे रुकवाकर उसकी सहायता से घायलाें काे जिला अस्पताल पहुंचवाया।
यह अलग बात है कि इन पुलिसकर्मियाें के आ जाने के बाद यहां माैजूद अन्य लाेगाें ने भी घायलाें काे उठवाने में मदद की लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले लाेग काफी सहमें हुए थे आैर काेई भी घायलाें काे उठाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। यह घटना बंद फाटक के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक पर सवार दाे लाेगाें काे चपेट में ले लिया आैर इन्हे बुरी तरह से घायल करके ट्रैक्टर-ट्राली समेत चालक फरार हाे गया।