सहारनपुर

जानिए इस सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि कैसा रहने वाला यह सप्ताह

जानिए 5 अगस्त से 11 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
5 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 9:31 AM IST
saharanpur
Rashifal

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। इस सप्ताह कार्यों की अधिकता रहेगी। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इसके बाद ही आपको कार्य में सफलता मिल पाएगी। इस सप्ताह आपको पूरी मेहनत के साथ कार्य करने हैं। अगर बीच में कोई भी व्यवधान आए तो रुकना नहीं है निराश नहीं होना है। लगातार प्रयास जारी रखने हैं। लगातार प्रयास जारी रखने से आपको इस सप्ताह कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका बिगड़ सकता है।


वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहतर है। इस सप्ताह आप रोमांचित होंगे मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। मित्रों के साथ इस सप्ताह बिताया गया समय आपको खुशी देगा। इस सप्ताह लोग आपके व्यवहार से खुश दिखाई देंगे और कार्यक्षेत्र में भी सहकर्मी आपके साथ मिलनसार का व्यवहार रखेंगे। घर परिवार वालों का भी इस सप्ताह सहयोग मिलने वाला है। पारिवारिक माहौल सुधरेगा और परिवारजनाें में प्यार और सौहार्द की भावना पैदा होगी एक दूसरे के प्रति लगाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। एक अवसर की तरह है । इस सप्ताह जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं, और जो व्यापारी उद्यमी है उनके लिए लाभ के योग बने हुए हैं। इस सप्ताह आपके कार्यों से आपके पार्टनर और वह खुश होंगे। इस सप्ताह महिला मित्रों से आपको सहयोग मिलने वाला है। महिला मित्रों से कार्यों में सफलता मिलेगी और पारिवारिक माहौल भी इस सप्ताह बीते दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा परिवार के सदस्यों को समय दीजिए इस सप्ताह वाणी में मधुरता बनाए रखिए और गुस्से की अधिकता से आपको बचना है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर है। इस सप्ताह आपके कार्य आसानी से संपूर्ण हो जाएंगे। आपको अधिक मेहनत कार्य को पूरा करने के लिए नहीं करनी होगी। इस सप्ताह आर्थिक लाभ के योग भी बने हुए हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आमदनी के स्रोत में विकास होगा और मित्रों का भी इस सप्ताह आप को खूब सहयोग मिलने वाला है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो बॉस आप से संतुष्ट होंगे और आपके कार्यों की सराहना भी करेंगे। इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपको शामिल होने का अवसर मिलेगा जिससे आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी यह संसार बेहतर है। जो नौकरीपेशा लोग हैं वह अपने कार्यों को इस सप्ताह और बेहतर ढंग से संपन्न कर सकेंगे। जो व्यापार करते हैं व्यापारी हैं उनके लिए भी यह सप्ताह बेहतर है। उत्तम लाभ के योग इस सप्ताह उनके लिए बने हुए हैं। इस सप्ताह सिंह राशि वालों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसमें भी इस सप्ताह आराम मिलेगा और सामाजिक रूप से भी आपका सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह कन्या राशि वालों का मन चंचल बना रहेगा। किसी एक कार्य में मन ना लगने की वजह से कार्यों की सफलता में भी परेशानियां आएंगी। शारीरिक रूप से भी इस सप्ताह कन्या राशि वाले खुद को आलसी महसूस करेंगे। इस सप्ताह जो दोस्त हैं वह भी आपके कार्यों से संतुष्ट नहीं रहने वाले हैं। इसलिए ध्यान से ऑफिस में आपको काम करने हैं। इस सप्ताह धैर्य है कि आपका मंत्र है और जीवनसाथी से सत्ता आपको भरपूर प्रेम और सहयोग मिलने वाला है।


तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। इस सप्ताह आपको तरह-तरह के प्रस्ताव आएंगे लोग आप को बरगलाने की कोशिश करेंगे। इधर-उधर की बातें आपसे करेंगे लेकिन ध्यान रहे आपको लोगों की बातों में नहीं पड़ना है। हर कदम आगे बढ़ाने से पहले तक जरूर करिएगा बुद्धि का इस्तेमाल कीजिएगा सप्ताह बच्चों के प्रति कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं इस ओर भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है किसी तरह के विवाद में इस बार आप को नहीं पढ़ना है इस सप्ताह बहस करने से आपको बचना है और नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे उनसे भी आपको इस सप्ताह बचना है अच्छा संगीत सुनें और मन ईश्वर की आराधना में लगाएं इससे मन की एकाग्र होगा।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य है लेकिन इस सप्ताह आपको महिला से थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। महिलाओं से इस सप्ताह आपको नुकसान होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में इस सप्ताह आपको शामिल होने का अवसर मिलेगा ध्यान रहे इस सप्ताह आपको उन विषयों पर लंबी बहस नहीं करनी है जिनका आपके जीवन से बहुत ज्यादा संबंध नहीं है। इस सप्ताह कोई कीमती दस्तावेज भी खाेने की आशंका बनी हुई है। इसलिए अपने मकान दुकान और नौकरी संबंधीं दस्तावेजों के साथ पढ़ाई के संबंधित दस्तावेजों को सुरक्षित रखें उनका ध्यान रखें। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।


धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशी का माहौल लेकर आया है। पिछले दिनों जिन चिंताओं से आप जुड़े हुए थे उनमें कमी आएगी आप खुद को थोड़ा खुश महसूस करेंगे। आनंदित महसूस करेंगे मित्रों के साथ समय बीतेगा तो वहां से भी आपको प्रेम की अनुभूति होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर भी इस सप्ताह अचानक जाने का प्राेग्राम बन सकता है। धार्मिक यात्रा करने का अवसर इस सप्ताह आप को मिल सकता है मित्रों के साथ भी इस सप्ताह आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य नगर बड़ी हो सकती है इसका ध्यान रखना है परिवार के सदस्यों को इस सप्ताह समय जरूर दीजिएगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। इस सप्ताह आप दूसरों को प्रभावित करने की शक्ति अपने अंदर सहेजे हुए हैं। अपने परिवार और वाणी से आप इस सप्ताह दूसरों का मन जीत लेंगे इसलिए आपको इस सप्ताह व्यवहार में मधुरता और वाणी में सरलता भी रखनी होगी। कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह आप बेहतर ढंग से कार्य कर पाएंगे। इससे आपके कार्य पूर्ण होंगे आपको सम्मान भी मिलेगा आैर कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक रुप से भी इस सप्ताह आपका सम्मान बढ़ेगा मानसिक और शारीरिक रूप से भी आप खुद को पहले से अधिक मजबूत और एकाग्र महसूस करेंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। किसी अवसर से कम नहीं है। महत्वपूर्ण योग है आपके लिए इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में सीनियर और जूनियर का भी आपको सहयोग मिलने वाला है। ध्यान रहे अपनी वाणी से किसी को आलोचित नहीं करना है। किसी भी व्यक्ति की आलोचना आपको इस सप्ताह नहीं करनी है। इस सप्ताह कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर सामूहिक रूप से उन पर विचार करेंगे तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस सप्ताह पारिवारिक सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी है इससे परिवार का माहौल सुधरेगा। परिवार जनों को आप की आवश्यकता है वह आपसे बात करना चाहते हैं लेकिन गुस्से पर आप को काबू रखना है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सा चेतावनी भरा है। इस सप्ताह आप सेंटीमेंटल हो सकते हैं भावुक हो सकते हैं। अपनी भावनाओं पर काबू रखना है। इस सप्ताह ईश्वर का भजन कीजिए। अच्छा संगीत सुनिए इससे आपको मानसिक एकाग्रता मिलेगी। स्वभाव में सरलता बनाए रखनी है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए एक अवसर की तरह है। पढ़ाई में आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं किसी परीक्षा में बैठ सकते हैं परीक्षा के परिणाम बेहतर मिलेंगे अगर आप व्यापारी हैं तो लाभ के योग भी आपके लिए सप्ताह बने हुए हैं।

Published on: