सहारनपुर

सहारनपुर में मकान गिरा, मां-बाप आैर बच्चाें समेत छह की माैत, परिवार का एक बच्चा जिंदा बचा

सहारनपुर में लगातार बरसात से एक के बाद मकान गिर रहे हैं दाे दिन में यहां पांच मकान गिर चुके हैं। इनमें दस लाेगाें की माैत हाे चुकी है।

2 min read
सहारनपुर में मकान गिरा

सहारनपुर।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लगातार हो रही बरसात से एक के बाद एक मकान ढहने की दुर्घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार देर रात गंगाेह थाना क्षेत्र में एक आैर मकान की छत गिर गई। इसके मलबे में दबकर परिवार के छह सदस्याें की माैत हाे गई। मरने वालाें में चार बच्चे आैर इनके माता-पिता शामिल हैं। इस परिवार में कुल 7 सदस्य थे। इनमें से अब सिर्फ एक बच्चा जिंदा बचा है। इस बच्चे को भी उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

यूपी के सहारनपुर में भीषण दुर्घटना बाइक पेड़ से टकराई दो भाइयों समेत तीन की माैके पर मौत

मौत बनकर बरस रहे बदरा
सहारनपुर में लगातार बरसात जिंदगी पर भारी पड़ रही है और यहां एक के बाद एक हो रही सीरियल दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार शाम तक मकान गिरने की हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई थी और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। देर रात अब गंगाेह में हुई इस दुर्घटना ने सभी के दिल को दहला दिया। परिवार रात को सो रहा था और अचानक पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा। इस परिवार में कुल 7 सदस्य थे जिनमें से 6 की मौत मलबे में दबने से हाे गई। मरने वालों में चार बच्चे हैं और दो उनके माता-पिता हैं। अब केवल एक बच्चा जिंदा बचा है। इस दुर्घटना के बाद तड़के गांव वालों ने राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को एक-एक करके बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और मलबे में दबकर कुल 6 लोगों की मौत हो गई थी।

मूल रूप से नकुड़ का रहने वाला था परिवार
फैजान मूल रूप से नकुड़ कस्बे का रहने वाला है। कुछ दिन पहले फैजान अपने पूरे परिवार के साथ गंगोह में आकर रहने लगा था। यह घटना शुक्रवार देर रात की है फैजान पुत्र मंजूर इलाही बख्श मोहल्ले में रह रहा था और अपने पूरे परिवार के साथ मकान के अंदर सोया हुआ था। फैजान में पिछले दिनाें में यह मकान बनाया था आैर इस मकान के तीन आेर काेई अन्य मकान नहीं था। तीन साईड से मकान खाली था।

मरने वालाें में डेढ़ साल का मासूम भी शामिल

फैजान के 5 बच्चे हैं जिनमें से 4 की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 40 वर्षीय फैजान इसकी 35 वर्षीय पत्नी इसराना 13 वर्ष का बेटा फैसल 11 वर्ष की बेटी साइना 9 साल की बेटी रानी और डेढ़ माह के बेटे जैनब की मौत हो गई। परिवार में सिर्फ एक बच्चा बचा है इसके उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है इस दुर्घटना से पूरे दंगों में दुख फैल गया है और बरसात से दहशत भी लोगों के चेहरों पर दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें

सहारनपुर में मकान की छत गिरी, मलबे मे एक ही परिवार के 11 लाेग दबें, बच्ची समेत तीन की माैत
Published on:
28 Jul 2018 11:41 am
Also Read
View All