खबर की खास बातें सहारनपुर महिला थाने पहुंची नव नवेली बहू ने लगाए सास पर आराेप बहू बाेली बेटे काे खाना देती है सास लेकिन मेरे लिए नहीं सजाती थाली लव मैरिज वाली बहू के ये आराेप सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान
सहारनपुर। आपने सास बहू की लड़ाई के कई किस्से सुने हाेंगे लेकिन यह घटना बिल्कुल अलग है। उत्तर प्रदेश की स्मार्ट सिटी सहारनपुर की एक बहू ने सास पर खाना नहीं बनाने का आरोप लगाया है। बहू का यह आरोप सुनकर पुलिस भी हैरान है। अब पुलिस काे यह समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में किस तरह से काउंसलिंग की जाए।
सहारनपुर महिला थाने पहुंची एक नई-नवेली बहू ने पुलिस को बताया कि सास का रवैया उसके प्रति ठीक नहीं। बताया कि उसने लव मैरिज की है इसलिए सास उसे पसंद नहीं करती। इतना ही नहीं बहू ने सास पर खाना नहीं देने का आराेप भी लगाया। पहले पुलिस काे यह मामला घरेलू हिंसा का हाे सकता है लेकिन विस्तार से बहू की बात सुनी गई ताे मामला कुछ और ही निकला।
''बहू ने बताया कि वह हर रोज सुबह 12:00 बजे उठ जाती है। फ्रेश हाेने के बाद दाेपहर एक बजे तक तैयार हाे जाती है लेकिन एक बजे भी सास उसके लिए खाना नहीं बनाती'' बहू का यह आराेप सुनकर सहारनपुर महिला थाना पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिसकर्मी महिलाएँ एक दूसरे का मुंह देखने लगी। कारण भी था, दरअसल यह पहला माला था जब किसी बहू ने सास पर खाना नहीं बनाने का आराेप लगाया था।
महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह के अनुसार फिलहाल दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। जब बहू से बात की गई तो बहू ने यह आरोप लगाया कि सास उसके लिए खाना नहीं बनाती और जब सांस से इस बारे में पूछा गया तो सास ने बताया कि बहु 12:00 बजे के बाद ही सो कर उठती है। वह बेटे और अपने लिए सुबह लंच बना लेती है। बेटे को ड्यूटी जाना होता है और बहू उस समय सोई हुई रहती है। सास ने बताया कि सब्जी बनादेती है और गूंदा हुआ आटा रख देती है कि जब बहू उठेगी ताे अपनी राेटियां बना लेगी।
महिला थाना प्रभारी का कहना है कि इसी बात काे लेकर विवाद है। बहू का कहना है कि जब सास अपने बेटे के लिए खाना बना सकती है तो उसके लिए खाना क्यों नहीं बना सकती जबकि सास का कहना है कि बहू अगर सुबह उठना शुरु कर दे ताे वह बहू के लिए भी खाना बना देगी।