सहारनपुर

आजम खान ने कहा नागरिकता में फंसे लाेगाें में आधे हिंदू

2019 से पहले नाेटबंदी पर आजम खां का बड़ा बयान
2 min read
Azam khan
आजम

सहारनपुर।

''जिन लाेगाें काे नागरिकता नहीं दी जा रही उनमें आधे हिंदू हैं। इन 40 लाख लाेगाें में करीब में 20 लाख हिंदू है। जब तक केवल मुसलमानाें काे परेशान किया जा रहा था तब तक कुछ लाेगाें काे मजा रहा आ रहा था लेकिन जब जीएसटी आैर अयाेध्या जैसे मामले सामने आए ताे पता चला कि हिंदुआें का भी नुकसान किया जा रहा है''

यह बात रविवार काे सहारनपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खान ने एक सवाल के जवाब में कही। आजम खान ने कहा कि नाेटबंदी से ''हमे'' काेई नुकसान नहीं हुआ। यहां ''हमें'' से उनका मतलब मुस्लिम कम्युनिटी से था। उन्हाेंने कहा कि हम ताे पंक्चर जाेड़ने वाले हैं। हमारे पास पैसे ही नहीं थे आैर ना ही हमे विदेश भागना था। इसलिए नाेटबंदी का नुकसान हमे नहीं हुआ हिंदुआें काे ही हुूआ। अपने इस बयान के जरिए उन्हाेंने साबित करना चाहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने मुस्लिमाें का नुकसान नहीं किया बल्कि हिंदुआें का ही अधिक नुकसान किया है। अपने इस विचार की वकालत करते हुए उन्हाेंने कहा जीएसटी से सबसे अधिक नुकसान हिंदुआें काे हुआ। दाे कराेड़ राेजगार हर साल देने का वादा भाजपा ने किया था लेकिन पूरा नहीं किया ताे इससे भी सबसे अधिक नुकसान हिंदुआें काे ही हुआ क्याेकि 99 फीसदी नाैकरियां उन्हे ही मिलने वाली थी। इसके अलावा उन्हाेंने गंगा के नाम पर खजाना लूटे के आराेप भी लगाए।

भगवा रंग पर भी बाेले आजम खान

आजम खान अपने अंदाज में भगवा रंग पर भी जमकर बाेले आैर कहा कि भगवा रंग, हरा रंग सभी रंग अल्लाह के है। इसलिए मैं किसी रंग से भेद नहीं करता मेरे लिए ताे भगवा रंग भी एेसा ही है जैसा हरा रंग।

प्रधानमंत्री पर की ये टिप्पणी

आजम खान ने कहा कि बड़े-बड़े लाेग माेदी जी की फ्रैंड लिस्ट में हैं। उनके यहां कुत्ते कुतियाें के अलग बैडरूम्स हैं। कभी कभी ये साथ में भी साे जाते हैं। गाै-माताएं सड़काें पर पॉलाेथिन खा रही हैं। कुत्ते बैडरूम में साे रहे हैं आैर हम बेवजह ही मारे जा रहे हैं। बाेले कि, गऊशाला काेई मुसलमान ताे चला नहीं रहा। फिर भी गऊशालाआे में गाय मर रही हैं।

Published on:
05 Aug 2018 11:06 pm
Also Read
View All
Saharanpur News: इकलौते भाई का शव मिलते ही सुलग उठा देवबंद, 17 साल के शिवा की हत्या पर हाईवे पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज!

Shayan Masood Samajwadi Party: लोकसभा में किया प्रचार, अब सपा में शामिल होने की चर्चा, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ेगी टेंशन?

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मजदूरों के चीथड़े उड़े, मची अफरा-तफरी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर: प्रशासन ने ठोका करोड़ों का हर्जाना, 30 दिन में खाली करने का आदेश

DM ऑफिस के अंदर कैसे बनी मस्जिद? कोर्ट ने अवैध माना, अब 30 दिन में हटाने का आदेश, जानिए 6.41 करोड़ का जुर्माना कैसे तय हुआ