सहारनपुर

मुजफ्फरपुर के एसएसपी की काली कमाई का पर्दाफाश, जानिये इस धनकुबेर के पास है कितनी संपत्ति

आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर समेत चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

2 min read
Apr 17, 2018

सहारनपुर. आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के सहारनपुर स्थित घर और मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल के अलावा उनके 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने करोड़ों की करीब 100 एफडी के दस्तावेज समेत लाखों रुपये की नगदी के अलावा जेवर और संपत्ति के कागजात बरामद किए हैं। सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार ने बिहार विजिलेंस की रेड की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: नोटबंदी के 16 महीने बाद SSP विवेक कुमार के घर से मिले 45 हजार के पुराने नोट

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बिहार से एक टीम सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंची और इस टीम ने सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार से फोर्स की मांग की। स्थानीय पुलिस अफसरों ने बिहार से आई विजिलेंस टीम के अफसरों को फोर्स तो मुहैया करा दी, लेकिन इस कार्रवाई को गोपनीय रखा गया। दोपहर बाद एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार ने बिहार से विजिलेंस टीम के सहारनपुर पहुंचने और छापामार कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन से फोर्स लेने की पुष्टि की। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। एसएसपी विवेक कुमार की मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल से विजिलेंस की टीम को करीब 2 करोड़ के एफडी के करीब 100 कागजात के साथ ही संदिग्ध कैश ट्रांजेक्शन से जुड़े पेपर मिले हैं। इनमें 21 लाख की एक एफडी एसएसपी की पत्नी के नाम भी है। वहीं उनके ऑफिस व पैतृक घर सहारनपुर से भी कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।

आय से 300 प्रतिशत से अधिक संपत्ति

बता दें कि एसएसपी विवेक कुमार 2007 बैच के आईपीएस हैं। विवेक के खिलाफ आय से 300 प्रतिशत से अधिक संपत्ति होने के साथ शराब माफिया से मिलीभगत के भी आरोप हैं। इसको लेकर एसवीयू ने मामला दर्ज कर लिया है। अब उन्हें किसी भी समय पद से हटाया जा सकता है। जांच में विवेक कुमार की अब तक की कुल आमदनी 80 लाख रुपए है। इसमें 46.48 लाख रुपए खर्च दिखाया गया है। इस तरह उनकी बचत 33.31 लाख रुपए होनी चाहिए। लेकिन, एसएसपी ने अपनी बचत 1.06 करोड़ रुपए दिखाई है।

विवेक के करीबियों ने नाम पर करोड़ों की संपत्ति

- निधि कुमारी (एसएसपी की पत्नी) के 23 एफडी में 22 लाख 74 हजार रुपए
- निधि कुमारी व उमा रानी वर्णवाल (एसएसपी की सास) के 4 एफडी में 3 लाख रुपए
- वेद प्रकाश वर्णवाल (एसएसपी के ससुर) व उमा रानी वर्णवाल के 29 एफडी में 46 लाख 70 हजार रुपए
- वेद प्रकाश वर्णवाल के 5 एफडी में 14 लाख रुपए
- वेद प्रकाश व निखिल वर्णवाल (एसएसपी का साला) के 27 एफडी में 35 लाख 18 हजार रुपए
-शैली वर्णवाल (सलहज) के 2 एफडी में 45 लाख रुपए।
- निखिल वर्णवाल के 1 एफडी में 1.50 लाख रुपए

Published on:
17 Apr 2018 11:28 am
Also Read
View All