सहारनपुर

भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानाें पर बमबारी के बाद देवबंदी उलेमा ने दिया ये बड़ा बयान, बाेले सावधान..

पाकिस्तान में आतंकियाें के ठिकानाें पर भारतीय वायुसेनाकी बमबारी से देवबंदी उलेमा खुश, बाेले पहले ही कर देना चाहिए था ये काम  
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2019, 10:50 AM IST
Mirage 2000
deobandi

देवबन्द। पुलवामा में हुऐ आतंकी हमले का बदला लेते हुऐ भारत ने पाकिस्तान में जैश ए माेहम्मद के आतंकी ठिकानाें पर बमबारी कर दी है। भारतीय वायुसेना के इस एक्शन का देवबंदी उलेमाआें ने तहे दिल से स्वागत किया है। उलेमा ने कहा की ये हमला बेहद जरूरी था। बाेले कि हमला भले ही देर से हुआ लेकिन यह भारतीय सेना का अच्छा कदम है। हम इसकी तारीफ करते हैं आैर पकिस्तान काे सावधान करते हैं कि, जो हमारे देश की तरह आंख उठायेगा उसके साथ ऐसा ही होगा।

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के माेहतमिम मुफ्ती अरशद कासमी ने कहा आतंकवादियों ने हमारे मुल्क के जवानों के ऊपर हमला किया था। एेसे में जरूरी था कि पाकिस्तान काे इसका जवाब दिया जाए। हिंदुस्तान की वायुसेना ने आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उन ठिकानाें काे निशाना बनाया है जाे पाकिस्तान के अदर आतंकवादियाें के ठिकाने थे। इन ठिकानाें से पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाने का काम किया जा रहा था। आतंकवादी निर्दाेश लाेगाें काे मारने का काम करते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर हमला किया गया है ऐसे लोगों को दुनिया से खत्म किया गया है। तो हिंदुस्तान ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। भले ही देर से उठाया है लेकिन हम हिंदुस्तान की इस कदम की सराहना करते हैं। हम हिंदुस्तान से यही मांग करते हैं कि जो भी आतंकवादी हो जो भी हिंदुस्तान के ऊपर गंदी नजर रखता हो हमारे देशवासियों पर हमारे जवानों के ऊपर ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

Updated on:
26 Feb 2019, 10:50 AM IST
Published on: