सहारनपुर

कार पल पलटा कंटेनर, कटर से काटकर निकालने पड़े घायल! चार की मौत

Road Accident: कार में टैक्स एडवोकेट विश्वेश कुमार अपनी पत्नी, मां और बेटे के साथ सवार थे। इस हाद्से में तीनों की मारे गए और चालक की भी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 9:36 PM IST
road accident
क्षतिग्रस्त कार की बॉडी को काटकर घायलों को निकालते पुलिसकर्मी

Road Accident: देहरादून जा रहे सहारनपुर के एक परिवार की कार पर कंटेनर पलट गया। इससे कार बुरी तरह से पिचक गई। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। बस एक छह साल का बच्चा जीवित बचा। किसी तरह से कंटेनर को हटाया गया तो कार पूरी तरह से पिचकी हुई थी। इसके बाद कटर से कार की क्षतिग्रस्त बॉडी काटकर घायल बाहर निकाले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने इन्हे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

छोटे भाई की बहू को देखने देहरादून जा रहा था परिवार

सहारनपुर की कोतवाली नगर थाना क्षेत्र की गोकुल धाम कालोनी के रहने वाले विश्वेश कपूर पेशे से टैक्स एडवोकेट हैं। इनके छोटे भाई देहरादून में रहते हैं। छोटे भाई की पत्नी गर्भवती हैं। भाई की गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए विश्वेश अपनी मां पत्नी और बेटे के साथ देहरादून जा रहे थे। इनके साथ एक ड्राइवर भी था। दोपहर के समय ये लोग घर से निकले थे। अभी देहरादून में पहुंचे ही थे कि अचानक इनकी कार पर एक कंटेनर पलट गया। कंटेनर इतना भारी था कि कार जमीदोंज हो गई। कार के अंदर सवार 38 वर्षीय एडवोकेट विश्वेश कपूर, 38 वर्षीय इनकी पत्नी निशा, 63 वर्षीय मां किरण कपूर और चालक की मौत हो गई। छह वर्षीय बेटा मोहर कपूर किसी तरह बच गया लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

भाई-भाभी ने कहा था कि कल आ जाना

इस घटना के बाद विश्वेश कपूर के भाई के घर में भी मातम छाया हुआ है। छोटे भाई ने बताया कि मां और भैया-भाभी का फोन आया था तो हमने यही कहा था कि आराम से आ जाना अभी दिवाली की तैयारियां चल रही है लेकिन भैया नहीं माने और चल दिए। विश्वेश ने अपने छोटे भाई से कहा था कि अब सड़क बहुत अच्छी हो गई है समय नहीं लगता है। दिवाली पर बहुत सी तैयारियां करनी हैं। घर पर लड़ियां लगाने वाले आ गए हैं। पूरे घर को सजा दिया गया है इसलिए ज्यादा समय नहीं रुकेंगे बस तुम लोगों से मिल लेंगे और लौट आएंगे। इतना कहकर विश्वेश अपने परिवार के साथ गाड़ी में बैठकर सहारनपुर से देहारदून के लिए रवाना हो गए। अब परिवार बार-बार इसी बात को बोल रहा है कि यदि वह रुक जाते तो यह हाद्सा ना होता। परिवार के लोगों की दिवाली की सारी खुशियां मातम में बदल गई हैं। अब रिश्तेदार और इस घटना को सुनकर दुख जताने आए लोग यही कह रहे हैं कि बस यही काल था जो उन्हे बुला रहा था।

छोटा भाई देहरादून में है बिल्डर

विश्वेश कपूर का छोटा भाई दिपेश कपूर देहरादून में बिल्डर है। यह परिवार पहले मिशन कंपाउंड में रहता था लेकिन दिपेश के देहरादून शिफ्ट हो जाने के बाद सहारनपुर में विश्वेश कपूर भी गोकुल एनक्लेव में शिफ्ट हो गए थे। अब परिवार में केवल विश्वेश का बेटा ही बचा है। विश्वेश की एक बड़ी बहन भी है लेकिन उसकी शादी हो चुकी है। वह दिल्ली में रहती है। अब विश्वेश का बेटा अपने चाचा के पास ही रहेगा, हलांकि अभी उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। कार की बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद में घायलों को किसी तरह कटर से कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया। बुरी तरह के कार के अंदर फंस जाने से चारों की मौत हो गई।

Updated on:
4 Nov 2026, 9:36 PM IST
Published on: