सहारनपुर

Rashifal: कुंभ राशि वालों को आज रहना होगा सचेत जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे

Rashifal जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे साेमवार का कुंभ राशि का राशिफल

less than 1 minute read
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक 4 से 10 नवंबर के अवश्य करें ये उपाय, देखें अपना राशिफल

aaj ka rashifal कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार आपकी जो चिंताएं पिछले कई दिनों से चली आ रही हैं उनमें आज कमी आएगी और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का समय अच्छा है। महिलाओं के सम्मान में वृद्धि होगी। आज किया गया अध्ययन लंबे समय तक आपके काम आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे आज सहकर्मियों के सहारे किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना उचित नहीं है। अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और अपने कार्यों को समय से पूरा करना ही आज आप के भले में रहेगा। इससे सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज वाहन चलाते समय थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। वाहन के रखरखाव में खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए खर्च थोड़ा संभलकर करें। आज लाभ के योग आपकी राशि नें बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से घर खरीदने की सोच रहे थे तो आज आपको इस योजना में सफलता मिलेगी और कार्य आगे बढ़ेंगे। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें ऐसा करने से विरोधी शांत होंगे।

Published on:
11 Nov 2019 08:48 am
Also Read
View All