20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर पुलिस का खुलासा, दुबई से भारत में गैंग चला रहा खनन माफिया हाजी इकबाल!

UP Crime पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक खुद को पत्रकार बताता है। इनके कब्जे से 30 लाख रुपये मिले हैं। आरोपों के अनुसार ये लोग दुबई में बैठे खनन माफिया के लिए काम कर रहे थे।

2 min read
Google source verification
UP Crime

पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में और पूरे मामले की जानकारी देते एसपी देहात ( फोटो सहारनपुर पुलिस)

UP Crime बसपा शासन काल में सहारनपुर में एमएलसी रहा भू-माफिया और एक लाख का इनामी हाजी इकबाल दुबई से भारत में अपना गैंग चला रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सहारनपुर पुलिस ने यह दावा किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 30 लाख रुपये भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग हाजी इकबाल के लिए सहारनपुर में काम कर रहे थे और यहां क्रेशर कारोबारियों को झूठे मुकदमों का डर दिखाकर उनसे रकम उगाही करते थे।

इन्हे किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन्होंने अपने नाम प्रिंस पुत्र सुरेन्द्र निवासी मोहल्ला तेलियान थाना बुरिया जिला यमुनानगर हरियाणा हाल पता ग्राम नुनिहारी थाना बेहट जनपद सहारनपुर, सुरेन्द्र पुत्र महिपाल निवासी ग्राम नुनिहारी थाना बेहट जिला सहारनपुर और ईश्वरपाल पुत्र मामचन्द निवासी ग्राम नानौली थाना बेहट जनपद सहारनपुर बताए। एसपी देहात ने बताया कि ये लोग हाजी इकबाल के लिए गैंग बनाकर काम कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चौथे आरोपी का नाम गौरव मिश्रा है जो खुद को पत्रकार बताया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी 10 से 15 लोग और भी शामिल हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।

ये है पूरा मामला ( UP Crime )

एसपी देहात ने बताया कि, पुलिस को रंगदारी मांगने व तरह-तरह की धमकी देकर खनन क्रेशर व्यापारियों पर व्यवसाय में जबरन पार्टनर बनाने तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो बनाकर डालने व ब्लैक-मेलिंग करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस मामले में जांच की तो इन पांच लोगों के नाम मुख्य रूप से सामने आए। पड़ताल में पता चला कि ये लोग खनन माफिया इकबाल उर्फ बाला से फंडिंग लेकर इकबाल बाला के विपक्षियों के विरुद्ध फर्जी मुकदमें कराए जाने व इकबाल बाला की सरपरस्ती में काम करने की बात कहकर लोगों में भय व्याप्त करके वसूली कर रहे थे।

अब इनकी बारी!

इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि इन लोगों ने एक स्टोन क्रेशर के मालिक का अपहरण कर लिया है। उससे 30 लाख रुपये ले लिए हैं और बाकी पैसे की मांग की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और इनके कब्जे से तीस लाख रुपये भी बरामद कर लिए। पकड़े जाने पर जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि, इकबाल उर्फ बाला से सम्बन्ध हैं और कुछ मीडियाकर्मियों के साथ गैंग बनाकर वसूली करते हैं। अब पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य लोगों के नाम पता कर रही है ताकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

हाजी इकबाल पर भी रिपोर्ट

पुलिस ने इस मामले में हाजी इकबाल पर भी मामला दर्ज किया है। हाजी इकबाल पर पहले ही कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस इसकी तलाश कर रही है। अब एसपी देहात ने प्रेस कांफ्रेस में मीडियाकर्मियों को बताया कि हाजी इकबाल दुबई में है। यह भी बताया कि पकड़े गए लोग उसी के लिए काम कर रहे थे। एसपी देहात के इस बयान से साफ हो गया है कि, हाजी इकबाल दुबई से सहारनपुर यानी भारत में अपना गैंग संचालित कर रहा है।