सहारनपुर

सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर रोडवेज़ बस की टक्कर से दाे टुकड़े हुआ ट्रैक्टर कई घायल

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल शराब के नशे में बताया जा रहा बस चालक
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2021, 8:06 PM IST
acc2_1.jpg
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर. दिल्ली देहरादून हाईवे पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शेरपुरा गांव के पास ट्रैक्टर और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। पास में ही काम कर रहे कई सफाई कर्मी भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।

दुर्घटना सुबह करीब 11:00 बजे हुई शेरपुर अड्डे के पास हुई सफाई कर्मी सफाई का काम कर रहे थे। इन्होंने बेरिकेड्स भी लगाए थे। इसी दौरान देहरादून की ओर से आ रही सहारनपुर डीपो की बस ने हाईवे पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों के ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। यह काम कर रहे सफाई कर्मियों को भी गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस का ड्राइवर शराब के नशे में था पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

Published on: