सहारनपुर

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में बुलाई संगठन की मीटिंग, कर सकते हैं ये बड़ी घाेषणा

सहारनपुर, कैराना, बिजनाैर आैर मुजफ्फरनगर लाेकसभा क्षेत्र से भाजपाईयाें काे बुलाया गया, 2019 की तैयारियाें काे लेकर किया जाएगा मंथन
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 1:27 PM IST
CM Yogi
CM Yogi

सहारनपुर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ 30 सितंबर काे सहारनपुर पहुंच रहे हैं। अचानक मुख्यममंत्री का प्राेग्राम आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब राताे-रात मुख्यमंत्री के पहुंचने की तैयारियां की जा रही हैं। 20 दिन के भीतर मुख्यमंत्री का सहारनपुर में यह दूसरा प्राेग्राम हाेगा। इससे पहले 11 सितंबर काे भी याेगी आदित्यानाथ सहारनपुर आए थे। अब 20 दिन के भीतर सीएम का सहारनपुर में यह दूसरा दाैरा है। 11 सितंबर काे याेगी आदित्यनाथ हाईवे का शिलान्यास करने के लिए आए थे आैर अब चुनाव 2019 तैयारियाें काे लेकर सहारनपुर पहुंच रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में हाेनी थी मिटिंग

मुख्यमंत्री की यह मिटिंग मुजफ्फरनगर में हाेनी थी। इस मिटिंग की पूरी तैयारियां भी कर ली गई थी लेकिन तीन दिन पहले ही अचानक प्राेग्राम में बदलाव कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे सहानरपुर मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी काे दूससंचार माध्यम से यह सूचना दी गई कि मीटिंग सहारनपुर में हाेनी है। इस सूचना के बाद राताें-रात प्रशासनिक अमला सीएम के प्राेग्राम की तैयारियाें में जुट गया।

लाेकसभा चुनाव में यूपी का केंद्र बनेगा सहारनपुर

इस बार लाेकसभा चुनाव में लखनऊ नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश का अंतिम जिला सहारनपुर चुनावी गतिविधियाें का केंद्र रहेगा। यह संकेत अभी से दिखाई देने लगे हैं। सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के बाद अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की वजह से सहारनपुर सुर्खियाें में है आैर यूपी का यही एेसा जिला है जहां मुख्यमंत्री तीसरी बार पहुंच रहे हैं। सितंबर माह में ही इस जिले में सीएम का यह दूसरा दाैरा है। चुनाव 2014 में भाजपा ने यूपी के सहारनपुर से ही अपनी परिवर्तन यात्रा शुरु की थी। एेसे में यह कहना अतिश्याेक्ति नहीं है कि आगामी लाेकसभा चुनाव में सहारनपुर यूपी की राजनीति का केंद्र रहेगा।

किसानें पर है सीएम की नजर

अभी तक प्रशासनिक स्तर से यही जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचकर संगठन की मीटिंग करेंगे आैर 2019 के लिए संगठन काे मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताआें में जाेश भरने का काम करेंगे। इसी बीच भाजपाई सूत्राें से यह जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री यहां किसानाें के एक सम्मेलन काे भी संबाेधित करेंगे। यह कार्यक्रम गांधी पार्क के पास स्थित जनमंच सभागार में हाेगा आैर यहां किसान मुख्यमंत्री काे धन्यवाद प्रेषित करेंगे।

Updated on:
28 Sep 2018, 1:27 PM IST
Published on: